फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Viral fever outbreak in Kanpur: Two deaths due to fever, many serious

कानपुर में बढ़ रहा वायरल फीवर का प्रकोप: बुखार से दो की मौत, कई गंभीर, लोगों में दहशत

Sun, 05 Sep 2021 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Sep 2021 08:44 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि बुखार के रोगियों की मलेरिया, कोरोना आदि की जांच कराई जा रही है। लक्षण मिलने पर सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Viral fever outbreak in Kanpur: Two deaths due to fever, many serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बुखार से दो रोगियों की रविवार को मौत हो गई। कुरसौली में बुखार से चौथी मौत हुई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। लोग रिश्तेदारों के यहां जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक डॉक्टरों की समझ में नहीं आ रहा है कि कौन से वायरस के संक्रमण से मौत हो रही है।
विज्ञापन


इस गांव में डेंगू भी फैला हुआ है। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुखार का प्रकोप बना है। बड़ी संख्या में बुखार के रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। कुरसौली गांव के हरिशंकर की बेटी जूली गौतम (23) की शनिवार से हालत गंभीर थी।
विज्ञापन


उसका प्लेटलेट्स काउंट कम था। बताया जा रहा है कि उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई और रविवार सुबह मौत हो गई। इसके पहले इसी गांव के शिवराम (54), लक्ष्मी (38) और तन्नू (14) की बुखार से मौत हो चुकी है। कल्याणपुर में एक और बुखार के रोगी की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 साल के राघवेंद्र को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके कुछ देर बाद मौत हो गई। कुरसौली में दो सौ लोग बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं। यहां 18 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। रोगियों को उल्टी-दस्त और बुखार आ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां कैंप लगाकर डेंगू की जांच के लिए 62 लोगों के नमूने लिए, 75 लोगों की मलेरिया की जांच हुई और 63 लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया। डीएम, सीडीओ और सीएमओ ने घर-घर जाकर स्थिति देखी। घरों में रखे कूलरों और गमलों में दवा का छिड़काव कराया गया।

इसके साथ ही जाजमऊ, नौबस्ता तथा ब्लॉकों में वायरल फीवर के रोगी सीएचसी पर आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि बुखार के रोगियों की मलेरिया, कोरोना आदि की जांच कराई जा रही है। लक्षण मिलने पर सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed