{"_id":"6133b9998ebc3ec63542ee96","slug":"viral-fever-outbreak-in-kanpur-three-deaths-due-to-fever-dengue-confirmed-in-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बढ़ रहा वायरल फीवर का प्रकोप: बुखार से तीन मौतें, 23 में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बढ़ रहा वायरल फीवर का प्रकोप: बुखार से तीन मौतें, 23 में डेंगू की पुष्टि
Sun, 05 Sep 2021 12:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:08 AM IST
सार
- कुरसौली में बुखार से तीसरी मौत, नवाबगंज की बच्ची, रावतपुर की वृद्धा की भी जान गई
- 18 डेंगू पॉजिटिव अकेले कुरसौली के, सीएमओ, डीपीआरओ गांव में करेंगे कैंप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बुखार से तीन और रोगियों की मौत हो गई है। 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में बुखार से तीसरी मौत है। इससे पहले भी यहां के दो लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। 189 ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
डेढ़ दर्जन रोगी क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इनके प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहे हैं और बुखार नहीं उतर रहा है। कुरसौली की स्थिति को देखते हुए डीएम आलोक तिवारी ने रात में ही सीएमओ और डीपीआरओ को गांव भेजा और लगातार कैंप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों की ओपीडी में रोगी सिरदर्द और तेज बुखार के लक्षण लेकर आ रहे हैं। जांच में प्लेटलेट्स काउंट कम निकल रहा है। कुरसौली गांव में 54 साल के शिवराम प्रजापति की मौत हो गई। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
इसके साथ ही रावतपुर के अखिलेश की मां गौरी देवी (62) और नवाबगंज के राजकिशोर की तीन साल की बच्ची की बुखार से मौत हो गई। रोगियों का इलाज स्थानीय डॉक्टरों के यहां चल रहा था।
निजी डॉक्टरों के यहां भी बुखार के रोगियों की भरमार है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 200 ब्लड सैंपलों की जांच कराई थी। इनमें 23 में डेंगू की पुष्टि हुई है। 18 रोगी कुरसौली के हैं। इसके अलावा दो डेंगू रोगियों का इलाज हैलट में चल रहा है।
इनमें एक रोगी की बाहर की हिस्ट्री है। वहीं कुरसौली गांव की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ, डीपीआरओ ने दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है। मरीजों को कल्याणपुर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।