फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vinay katiyar says about sonu nigam

सोनू के ट्वीट पर ये भाजपा नेता बोले- 'जो लेट सोते हैं, उन्हें लाउडस्पीकर से होती है दिक्कत'

Thu, 20 Apr 2017 01:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
vinay katiyar says about sonu nigam
विनय कटियार
भाजपा के फायरब्रांड नेता और सांसद विनय कटियार ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बजाने के लिए समय सीमा तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पार्श्व गायक सोनू निगम के बयान से सहमत नहीं हैं। क्योंकि सुबह सुबह कान में ईश्वर नाम की गूंज से दिन की शुरुआत अच्छी होती है। इतना जरूर है कि उसकी आवाज धीमी होनी चाहिए।
विज्ञापन

vinay katiyar says about sonu nigam
सोनू निगम के इस ट्वीट पर छिड़ा बवाल
वह मंगलवार को कानपुर के भाजपा नेता स्व. विवेकशील शुक्ल के परिवारवालों से मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर बातचीत से हल निकालने का प्रयास किए जा रहे है, लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा हैा आखिरी फैसला कोर्ट को ही लेना होगा। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। तीन तलाक पर उनका शुरू से ही विरोध हैं। मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। वह भी इसका समर्थन कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से तीन तलाक को खत्म करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि  हनुमान जयंती पर पश्चिम बंगाल में जो हुआ वह सीएम ममता बनर्जी की तुष्टीकरण का नतीजा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

vinay katiyar says about sonu nigam
मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर
वहां भी यह सब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। सरकार बदलेगी तो सभी महापुरुषों की जयंती मनेगी और सभी धर्मों का पाठ होगा। इस मौके पर उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed