फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vinawadini grant grant

वर दे वीणावादिनी वर दे

Sat, 13 Feb 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vinawadini grant grant

वसंतोत्सव पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। स्कूलों में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन


हनुमान पार्क विकास समिति के बैनर तले सी ब्लाक पनकी हनुमान पार्क में मां सरस्वती की पूजा की गई। यहां विधायक सत्यदेव पचौरी ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष धनंजय सिंह, महामंत्री प्रेम कुमार द्विवेदी, पार्षद विनय अग्रवाल, सुनील सिंह, मुकुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

मालवीय विहार के लीला पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान, कला और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। स्कूल प्रबंधक सरोज प्रजापति ने सरस्वती आराधना की। सीनियर, जूनियर और प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


सामान्य ज्ञान में विकास शुक्ला, मोहित वर्मा, अंश गुप्ता, कला में विनय श्रीवास्तव, रागिनी राजपूत, आदित्य प्रजापति और मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी राजपूत, लक्ष्मी प्रजापति, तनू राजपूत ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान लीलावती प्रजापति, सीताराम प्रजापति, प्रधानाचार्य नीतू प्रजापति, सूरज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनकी के ब्राइट एंजिल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में वसंतोत्सव मनाया गया। निदेशक डॉ. बलवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र का अनावरण किया। यहां ‘वीरों का कैसा हो वसंत’ विषय पर नाटक हुआ और फैंसी ड्रेस शो भी हुआ। इसमें डॉ. आरती द्विवेदी, रेखा सिंह, वंदना तिवारी, अंजलि तिवारी मौजूद रहीं।

बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में शुक्रवार को वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अधिवक्ता आदित्य शंकर वाजपेयी ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कहा कि ज्ञानदेवी मां सरस्वती की आराधना से मन शांत रहता है। इस दौरान जूनियर विभाग की प्रधानाचार्या डॉ. ममता तिवारी, छात्र संसद की प्रधानमंत्री मुदिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।


सिल्की रावत बनी वसंत क्वीन
कानपुर। फीलखाना स्थित माता वैभव लक्ष्मी मंदिर में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वसंत क्वीन के खिताब से सिल्की रावत को नवाजा गया।

समारोह में शामिल श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रबंधक अनूप कपूर, चंचल कपूर, विकास, उमेश, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed