फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   villagers saw something unexpected in forest

बबूल के जंगल में गए थे कुछ गांव वाले, वहां दिखा कुछ ऐसा कि उल्टे पांव भागने को हुए मजबूर

Sun, 07 Apr 2019 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
villagers saw something unexpected in forest
घटनास्थल पर गांव वालों के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

औरैया के बेला में बबूल के जंगल में कटा हुआ गोवंश का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णु कुमार गौतम ने क्षेत्राधिकारी बिधूना लालता प्रसाद शुक्ल को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी ने एहतियात के तौर पर गांव में सिपाही तैनात कर दिए हैं।

विज्ञापन


उधर, शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। ग्राम जरावन खेरे पर मंदिर के पास बबूल के जंगल में कुछ ग्रामीण दोपहर को शौच के लिए गए तो उन्हें कटा हुआ गोवंश पड़ा मिला। इस बात की खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव वाले घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी।
विज्ञापन


 

गोवंश के शव को ग्राम प्रधान के सामने जेसीबी की मदद से कराया गया दफन

थानाध्यक्ष विष्णु गौतम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बिधूना सीओ को बताया। बिधूना सीओ लालता प्रसाद शुक्ल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराकर गोवंश के शव को ग्राम प्रधान के सामने जेसीबी की मदद से दफन करा दिया।

सीओ ने बताया कि जानवर गोवंश है। आरोपी कौन हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी है। एक संदिग्ध को पकड़ा भी गया है। गांव में शांति पर ग्रामीणों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed