{"_id":"68603c55ff428a36e602f267","slug":"villagers-reached-the-school-on-getting-information-about-pairing-and-expressed-their-displeasure-kanpur-news-c-220-1-ka21001-128371-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पेयरिंग की जानकारी पर स्कूल पहुंच ग्रामीणों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पेयरिंग की जानकारी पर स्कूल पहुंच ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
Sun, 29 Jun 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
मर्ज किए जाने से नाराज स्कूल में बैठे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
झींझक। ब्लॉक के नासरसेड़ा प्राथमिक विद्यालय में 50 से कम छात्र होने पर पास के स्कूल में छात्र व शिक्षक को पेयरिंग किया जाना है। इसकी जानकारी पर शनिवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने हो हल्ला कर नाराजगी जताई। साथ ही छात्र संख्या कम होने के लेकर शिक्षको को जिम्मेदार ठहराया।
नासरसेड़ा स्कूल में 20 छात्र पंजीकृत हैं। यहां के छात्रों को पास के श्रीनगर में पंजीकृत 48 छात्रों के साथ पेयरिंग किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर प्रधानाध्यापक नसीम अख्तर ने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद व अन्य सदस्यों की सहमति के हस्ताक्षर कराए। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार सुबह ग्राम प्रधान महेंद्र यादव के साथ ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और शिक्षकों की उदासीनता से छात्रों को हो रही समस्या का आरोप लगाया।
अभिभावकों ने कहा कि इससे बच्चे व अभिभावकों को परेशानी होगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि विद्यालय ग्राम पंचायत का है। यहां के शिक्षकों की लापरवाही से छात्र संख्या कम है। जिसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी ने बताया कि 108 विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से कम है। शासन के निर्देश पर इन स्कूलों को पास के स्कूल में पेयरिंग किए जाने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति की सहमति ली जा रही है।