फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers have given great power in the hands of desire

ग्रामीणों ने बड़ी हसरत से सौंपी है हाथों में कमान

Fri, 18 Dec 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात Updated Fri, 18 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
गांवों में अपनी सरकार बनाने को जनता ने उम्मीदवार को कुर्सी पर बैठा दिया,
विज्ञापन
अब चुने जनप्रतिनिधियों की बारी है कि वह लोगों की समस्याओं को हल कराने को कैसे पहल करता है।

जिले के गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा के अलावा बिजली व सड़क की समस्या प्रमुख हैं। जिले के कई गांवों में बिजली नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कुर्सी तो मिल गई, देखना है कि समस्या कहां तक हल होगी।


शिवली क्षेत्र के हथिका ग्राम सभा, भेवान ग्राम सभा के मजरा गजानिवादा, नवलनिवादा, जैतपुर ग्रामसभा के मजरा पंचमपुरवा, ग्राम सभा करोम के मजरा बिहारीपुरवा, निहालपुरवा, करोम में बिजली के खंभे लगे हैं, उन पर लगे तार टूटे  हैं। ग्राम सभा बैरी सवाई के मजरा इंद्रानगर में बिजली के तार जर्जर होकर जमीन को छूते हैं।

दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारनपुर कहिंजरी में  कई सालों से आईटीआई का काम अधूरा पड़ा है। इंद्रानगर, नालाप्रतापपुर, बंथा गांव जाने वाली सड़कें बेहद खराब व जर्जर हालत में हैं।

कई गांवों में एएनम सेंटर अधूरे बने खड़े हैं। रामपुर शिवली में बारातशाला बनने के बाद भी खटारा पड़ी है। दरवाजे टूट गए हैं। फर्श उखड़ गया है। मैथा में तहसील की स्थापना करा दी गई है, हालांकि वास्तव में काम होता ही नहीं हैं। सभी काम अकबरपुर व रसूलाबाद तहसील से अभी तक संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed