{"_id":"5d6bc5888ebc3e016c13840a","slug":"villagers-beat-woman-as-child-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रही महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा फिर किया पत्थरों से हमला, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रही महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा फिर किया पत्थरों से हमला, पुलिस ने बचाया
Sun, 01 Sep 2019 07:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Sep 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के गुरसहायगंज में रेलवे लाइन के किनारे जा रही एक महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी और पथराव कर दिया जिससे महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से उसे छुड़ाया और कोतवाली ले आए।
पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और भूल से ट्रेन में बैठकर कानपुर से आ गई है। रविवार को करीब चार बजे कानपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन से उतरी एक महिला पैदल रेलवे लाइन के किनारे कन्नौज की ओर चल दी।
करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ग्राम बदलापुर के सामने अजीब वेशभूषा वाली महिला को जब लोगों ने देखा तो बच्चा चोर समझकर उसे घेर लिया। नाम पता पूछने के दौरान लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जब विरोध किया तो उस पर पत्थरों से हमला बोल दिया जिससे वह चोटिल हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर मझपुरवा चौकी प्रभारी रणवीर सिंह गौड़ मौके पर पहुंचे और लोगों से महिला को मुक्त कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला का नाम जमुना पत्नी गणेश निवासी ग्राम वादीवरकला थाना जखीरा जिला ललितपुर है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और भूलवश ट्रेन में बैठ कर आ गई।