फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   villagers and robber's encounter in hardoi

आधी रात को अचानक चलने लगी गोलियां, ग्रामीणों ने फायरिंग कर ललकारा तो भाग खड़े हुए बदमाश

Fri, 03 Jan 2020 08:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
villagers and robber's encounter in hardoi
gun
हरदोई के शाहाबाद नगर के मोहल्ला महमंद में गुरुवार रात एक घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। भाग रहे बदमाशों का पीछा कर फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


गुरुवार रात दो बजे कुछ बदमाश मोहल्ला महमंद स्थित अफजाल उर्फ गुड्डू के घर की दीवार कूदकर छत पर पहुंच गए। अफजाल के बेटे सैफ (20) की नजर छत पर खड़े बदमाशों पर पड़ी तो उसने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के लोग लाठी डंडों से लैस होकर आए और बदमाशों को ललकारा। खुद को घिरा देखकर बदमाश पास ही स्थित मस्जिद के पीछे से उतरकर भागने लगे। लोगों ने बदमाशों का पीछा कर फायरिंग की, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गुड्डू के भाई मन्नू खां ने बताया कि बदमाश सफेद रंग की बोलेरो से आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि सोमवार को ही चोरों ने मोहल्ला महमंद निवासी पशु व्यापारी समेत एक अन्य व्यक्ति के घर में घुसकर लाखों का माल चुरा लिया था। इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोग खासी चौकसी बरत रहे हैं। गुरुवार रात यही चौकसी उनके काम आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की।


आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश भी की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर नगर के मोहल्लों में नियमित गश्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed