फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villager hit by private bus near Dilwal village, dies

डिलवल गांव के पास प्राइवेट बस ने ग्रामीण की मारी टक्कर, मौत

Sat, 29 Jan 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villager hit by private bus near Dilwal village, dies
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के डिलवल गांव में एक अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कठरा गांव निवासी रामअवतार उर्फ ताराबाबू (55) प्लंबर था। शुक्रवार सुबह वह मंगलपुर कस्बे में काम करने गए थे। वहीं से रात में साइकिल से वापस घर आ रहे थे। डिलवल गांव के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर मंगलपुर थाने की पुलिस रामअवतार को सीएचसी हवासपुर ले गई।
वहां से डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलपुर थाना प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed