फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   village

मैथा ब्लाक के 37 ग्रामों में बनेंगे पंचायत भवन

Sun, 06 Sep 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
village
टोडरपुर में बन रहा पंचायत भवन। - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। मैथा की सभी ग्राम सभाओं में अभी तक पंचायत भवन नहीं थे। पंचायतों की बैठकों व अन्य सरकारी भवन में आयोजित की जाती हैं। अब इस समस्या से ग्राम प्रधानों को जूझना नहीं पड़ेगा। सीडीओ जोगिंदर सिंह की पहल पर मैथा ब्लाक की 37 ग्राम सभाओं का प्रस्ताव पास हो गया है। करीब 37 लाख से गांवों में पंचायत भवन बनाए जाएंगे। दो ग्राम पंचायतों में धनराशि पास होने पर काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की सार्वजनिक बैठकों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन पंचायत भवन में किया जाता है, लेकिन मैथा ब्लाक की 37 पंचायतों में अपने खुद के भवन नहीं हैं। खुली बैठकों व अन्य कार्यक्रम दूसरे भवनों में कराना मजबूरी होती है। खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि जिन पंचायतों में भवन नहीं है। उनमें निर्माण के लिए तकनीक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। एक पंचायत भवन को करीब एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें आधा मनरेगा योजना व आधा राज्यवित्त से स्वीकृत होगा। सभी ग्राम सचिवों व प्रधानों से काम शुरू करने को कहा गया है। सहायक विकास अधिकारी हरिओम प्रसाद ने बताया कि मकरंदपुर बंथा व टोडरपुर में पंचायत भवन निर्माण काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में बनेंगे भवन
ग्राम पंचायत खलकपुर, रावतपुर, बड़ागांव, गहलो जर्बी, जुगराजपुर शिवली, भुजपुरा, नौबस्ता, प्रतापपुर खास, टिकरी, सुनवर्षा, कैरानी, छतेनी, मदारपुर, गाजीउद्दीन, अलियापुर, करोम, कैलई, निवादा देवराय, लमहरा, जसवंतपुर, देवीपुर, मरहमताबाद, औरंगाबाद, कडरी, हथिका, तातमऊ, औंगी, अरशदपुर, निहुटा, रास्तपुर, भेवान, जैतपुर शिवली, सरैयां, बरार, रैपालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed