फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vilentine day

विलेनटाइन डे

Mon, 15 Feb 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vilentine day
वैलेंटाइन डे पर संस्कृति बचाने के नाम पर निकले कुछ गुंडों ने शहर में उत्पात मचा दिया। बहनों के ‘भाईजान’ बने हुड़दंगी युवकों ने पिकनिक स्पॉट पर मौजूद युवतियों के साथ न सिर्फ धक्का मुक्की की, बल्कि उनके साथ घूम रहे लड़कों से मारपीट भी की। हंगामा इतना बढ़ गया कि लड़कियों को डरकर भागना पड़ा।
विज्ञापन


नौबस्ता के मिक्की हाउस, मोतीझील, गंगा बैराज और चिड़ियाघर के बाहर गुंडों ने दिनभर हो हल्ला किया। पुलिस मूक दर्शक बनी रही। किदवई नगर क्षेत्र में तो गुंडई की सारी हदें पार कर दीं। काफी देर के बाद पुलिस हरकत में आई और दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


उत्पात मचाने वाले युवक अपने को बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बता रहे थे। बजरंग दल के महानगर संयोजक आशीष ने बताया  कि बजरंग दल का इन उत्पातियों से कोई लेना देना नहीं है। एसपी साउथ अतुल श्रीवास्तव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा बैराज पर प्रेमी जोड़े को सताया
गंगा बैराज के पास रेत में बैठे एक प्रेमी युगल के साथ करीब 18 युवक बदतमीजी से पेश आने लगे। इन गुंडों ने पहले तो प्रेमी जोड़े को चारों ओर से घेर लिया, फिर फब्तियां कसने लगे। इतना ही नहीं गुंडों ने उन दोनों को वहां से खदेड़ दिया। इससे पहले कुछ गुंडे उन दोनों के सामने खड़े होकर सेल्फी भी ले रहे थे।

यह सब तमाशा रोड पर खड़े सिपाही देखते रहे। आखिर में इन लोगों ने प्रेमी युगल को काफी दूर तक खदेड़ा। इसी तरह से कई प्रेमी युगलों के साथ इन युवकों ने बदसलूकी की।

मोतीझील पर नारेबाजी
एक यात्रा में आए हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता अचानक जोश में आ गए और मोतीझील पहुंचकर वहां बैठे युवक युवतियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक हो-हल्ला करने के बाद कार्यकर्ता बाइक स्टार्ट कर चले गए। विरोध के दौरान लड़कों ने अपनी सेल्फी भी ली।

मिक्की हाउस में लड़कियों से धक्का मुक्की
नौबस्ता स्थित मिक्की हाउस में नारेबाजी करते युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। वहां बैठे लड़के-लड़कियों के साथ बदसलूकी की। लड़कियां तो डर के मारे चीखते हुए भागने लगीं। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इस बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंग करते दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई।

रविवार को दोपहर पंद्रह बीस युवकों का झुंड बाइक पर सवार होकर मिक्की हाउस के गेट पर पहुंचा। सभी नारेबाजी करते हुए भीतर जा घुसे। इसके बाद उत्पाती युवकों को जो भी प्रेमी युगल दिखा, वे उन पर टूट पड़े। लड़कियों को धकियाने के बाद उत्पातियों ने उनके साथ मौजूद लड़कों को लात, घूंसे और थप्पड़ों से मारापीटा।

कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो वे उन पर भी टूट पड़े। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ज्यादातर हुड़दंगी भाग चुके थे। पुलिस के हाथ श्याम नगर निवासी अभिजीत और अभिषेक ही लगे। सीओ का कहना है कि दोनों स्वयं को बजरंग दल का कार्यकर्ता बता रहे हैं, लिहाजा लिखा पढ़ी की कार्रवाई की जा रही है। बजरंग दल के महानगर संयोजक आशीष ने कहा ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं था।

चिड़ियाघर ः विरोध की कीमत पर हुए चंपत
प्रेमी युगलों को तलाशने चिड़ियाघर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की हिम्मत 30 रुपये के आगे जवाब दे गई। दोपहर करीब एक बजे चिड़ियाघर के बाहर पहुंचे कार्यकर्ताओं को गेट के भीतर घुसने नहीं दिया गया। गार्डों ने कहा कि रविवार काे ज्यादातर परिवार के लोग आए हैं।


अगर अंदर जाना ही है, तो 30 रुपये का टिकट लीजिए और सिर्फ घूमकर लौट आइए, लेकिन कुछ होना नहीं चाहिए। टिकट का नाम सुनते ही कार्यकर्ता गेट के बाहर नारेबाजी करने लगे। हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक शिवकुमार सिंह ने बताया कि इस बार बजरंग दल कुछ नहीं कर रहा था तो, हम लोगों ने सोचा कि कुछ करना चाहिए। इसलिए चिड़ियाघर गए थे। जू निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि पहले की तरह ही रविवार को लोग अधिक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed