फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey's 14 bighas of land re-occupied, wife Richa Dubey complained to SDM and demanded action

विकास दुबे की 14 बीघा जमीन पर फिर कब्जा: पत्नी रिचा दुबे ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

Tue, 13 Jul 2021 03:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Jul 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey's 14 bighas of land re-occupied, wife Richa Dubey complained to SDM and demanded action
रिचा दुबे, विकास दुबे - फोटो : amar ujala
कुख्यात विकास दुबे के खात्मे के बाद उसकी बैनामा शुदा जमीन पर कब्जे होने लगे हैं। विकास की पत्नी रिचा लगातार कब्जों की शिकायत लेकर पुलिस और राजस्व अफसरों से कार्रवाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में ढेर हुए विकास की पत्नी ने अपने बटाईदार विपिन कुमार के माध्यम से एसडीएम बिल्हौर को शिकायती पत्र दिया है। इसमें आरोप है कि ककवन के सकरवां गांव में विकास की बैनामा शुदा करीब 14 बीघा कृषि योग्य जमीन है।
विज्ञापन


गांव के ही कुछ लोगों ने इस जमीन को अपनी बताकर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत सात जून को पुलिस महानिदेशक से की गई थी, जिसके बाद 11 जून को ककवन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जा मुक्त भी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से हटते ही सकरवां के ही कुछ लोगों ने पुन: कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी उन्हें बटाईदार के माध्यम से हुई है। मामले में एसडीएम आकांक्षा गौतम ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed