फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kanpur Encounter: मुठभेड़ में मारे गए प्रेम प्रकाश की पत्नी बोली- पुलिसवाले चीख रहे थे, अमर और विकास मार रहे थे

Sat, 25 Jul 2020 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jul 2020 07:17 PM IST
vikas dubey news: Another video related to Kanpur encounter goes viral
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
पुलिसवाले चीख रहे थे...सब ने गोलियां दाग दीं..ठांय-ठांय-ठांय। पुलिसवाले कह रहे थे छोड़ दो, दोबारा बिकरू गांव नहीं आएंगे लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। बिकरू कांड की उस रात की कहानी मुठभेड़ में मारे गए प्रेम प्रकाश की पत्नी सुषमा ने बयां की।





 
vikas dubey news: Another video related to Kanpur encounter goes viral
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय के घर में डीएसपी देवेंद्र मिश्र को मारा गया था। घर की चौखट पर दो अन्य पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

 
vikas dubey news: Another video related to Kanpur encounter goes viral
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रकाश की बहू मनुु और एक अन्य शख्स से बातचीत करते हुए सुषमा ने कहा कि उस रात डीएसपी को अमर दुबे, विकास और सभी ने घर के भीतर पकड़ लिया था। दो पुलिसकर्मियों को घर के बाहर चौखट के पास पकड़ा था।

 
विज्ञापन
vikas dubey news: Another video related to Kanpur encounter goes viral
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
सभी पुलिसकर्मी चीख-चिल्ला रहे थे कि छोड़ दो, यहां कभी नहीं आएंगे लेकिन किसी ने उनको नहीं छोड़ा। उनके ऊपर गोलियां दाग दीं। इसके बाद सभी भाग गए। तब मनु ने इधर-उधर फोन किया था और वारदात की जानकारी दी थी।
vikas dubey news: Another video related to Kanpur encounter goes viral
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि राहुल की शिकायत पर बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे और उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। अब इस पूरे मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed