{"_id":"601f8c712a0444593d3d6fc5","slug":"vikas-dubey-case-news-martyr-co-s-daughter-sent-a-file-for-her-job-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: शहीद सीओ की बेटी की नौकरी के लिए दोबारा फाइल भेजी, डॉक्टर बनना चाहती थी वैष्णवी, घटना ने सबकुछ बदल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: शहीद सीओ की बेटी की नौकरी के लिए दोबारा फाइल भेजी, डॉक्टर बनना चाहती थी वैष्णवी, घटना ने सबकुछ बदल दिया
Sun, 07 Feb 2021 12:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की बेटी वैष्णवी
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा की बेटी वैष्णवी मिश्रा को ओएसडी पद पर नौकरी देने के संबंध में शासन को भेजी गई फाइल को आपत्तियां लगाकर लौटा दिया गया है। डीआईजी दफ्तर से पहले सीधे शासन को फाइल भेज दी गई थी, इस पर आपत्ति के बाद शनिवार को दोबारा फाइल तैयार कर डीआईजी, आईजी और एडीजी की संस्तुति के बाद डीजी कार्यालय भेज दी गई है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि अब आगे की कागजी प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद सीओ की बेटी को नौकरी मिल जाएगी।
डॉक्टर बनने का था सपना, घटना ने सबकुछ बदल दिया
बिकरू कांड के बाद वैष्णवी ने कहा था कि उनका सपना डॉक्टर बनने का था। मगर अब मकसद बदल गया है। अब वो पुलिस में शामिल होना चाहती हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर बनने का था सपना, घटना ने सबकुछ बदल दिया
बिकरू कांड के बाद वैष्णवी ने कहा था कि उनका सपना डॉक्टर बनने का था। मगर अब मकसद बदल गया है। अब वो पुलिस में शामिल होना चाहती हैं।