फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Case Kanpur News: Hearing in Khushi case now on 28 January

बिकरू कांड: खुशी मामले में सुनवाई अब 28 जनवरी को, गंभीर धाराओं में बनाया आरोपी

Tue, 19 Jan 2021 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Hearing in Khushi case now on 28 January
अमर दुबे और खुशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फर्जी सिम के मामले में अमर दुबे की कथित नाबालिग पत्नी खुशी की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में शुरू हो गई है। मंगलवार को सुनवाई के लिए अगली तिथि 28 जनवरी तय की गई है। एसआईटी जांच में खुशी के पास फर्जी आईडी से सिम लेने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


हालांकि खुशी के अधिवक्ता ने उसकी मां गायत्री के नाम सिम होने का साक्ष्य कोर्ट को दिया है। खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने एंटी डकैती कोर्ट में आपत्ति करते हुए किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई की मांग की थी। एंटी डकैती कोर्ट ने पत्रावली फिर से किशोर न्याय बोर्ड भेजी है। नाबालिग होने के चलते खुशी बाराबंकी बालिका संरक्षण गृह में है।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई आरोपियों की सुनवाई
बिकरू कांड में जेल में बंद सभी आरोपियों की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई। एंटी डकैती कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि तीन फरवरी तय की है। एंटी डकैती कोर्ट में फर्जी आईडी से सिम खरीदने के आरोप में विकास दुबे की नौकरानी रेखा समेत अन्य आरोपियों को पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि अब तीन फरवरी तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed