फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video viral of Lekhpal taking bribe in Bilhaur tehsil, SDM suspends Lekhpal

वीडियो वायरल: रिश्वतखोरी में लेखपाल निलंबित, कहता दिखा-ऑफिस आए हो तो पांच हजार दे दो, बाहर मिलते तो दस हजार लेता

Thu, 05 May 2022 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 May 2022 11:27 AM IST
सार

बिल्हौर तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ। इसमें एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंप दी है।
 

विज्ञापन
Video viral of Lekhpal taking bribe in Bilhaur tehsil, SDM suspends Lekhpal
वीडियो में रिश्वत लेता लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चौबेपुर की बिल्हौर तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में एसडीएम ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया। तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंप दी गई है। उन्होंने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वीडियो में लेखपाल रुपये लेते हुए भी दिखाई दे रहा है। प्रकरण में रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत के रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। लेखपाल की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है। उसके पास चौधरी पुर का चार्ज है। वायरल वीडियो में हुई बातचीत में लेखपाल बारासत करने के नाम पर रु. 10,000 देने की बात करता है। वो कह रहा है कि तुम ऑफिस में आए हो, तो 5,000 दे दो। बाहर मिलते तो 10,000 लेता। इसके बाद में वो पैसे लेता दिख रहा है। 

विज्ञापन

एसडीएम रामानुज प्रसाद के पास वीडियो पहुंचा, तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेई को दिए हैं। उन्होंने बताया कि रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो संज्ञान में आते ही लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। वहीं, आरोपी लेखपाल देवेंद्र का कहना है कि उसने रिश्वत नहीं ली। जिस व्यक्ति ने वीडियो बनाया है। उससे उसका पुराना लेन-देन चलता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed