फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of musical Ramayana story of two brothers goes viral

बंसल बंधुओं का संगीतमय रामायण कथा का वीडियो वायरल

Tue, 12 May 2020 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Video of musical Ramayana story of two brothers goes viral
बंसल बंधु - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट की वजह से घरों में कैद कनपुरिए हर रोज नए अनुभवों से गुजर रहे हैं। किसी का समय काटना मुश्किल हो रहा है तो कोई अपने अंदर छिपी प्रतिभा को तरासने में जुटा है। विजय नगर निवासी बंसल बंधुओं ने लॉकडाउन के दौरान अपना यूट्यूब चैनल बनाया। तबला और हरमोनियम से शौकीन दो भाइयों सारांश (13) और दिव्यांश (10) ने संगीतमय रामायण कथा का वीडियो बनाया और अपने यूट्यूब चैनल 'बंसल बंधु' पर अपलोड किया। वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


10 मई को जारी किए गए इस वीडियो को 600 से अधिक लोग देख चुके हैं। बंसल बंधुओं ने इससे पहले कोरोना चौपाई वीडियो अपलोड किया था। यह वीडियो भी सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हुआ। दोनों भाई ओमकारेश्वर स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिता अशोक बंसल व्यापारी हैं। माता गीता बंसल जय नारायण स्कूल में पढ़ाती हैं। सारांश तबला के शौकीन हैं। सारांश ने कानपुर में 52 गीतों पर लगातार 12 घंटे तक तबला बजाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed