{"_id":"5c4041c6bdec2273356ef745","slug":"video-of-dm-and-bjp-mla-is-viral-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः फतेहपुर में डीएम और भाजपा विधायक के बीच नोकझोंक का वीडियो वारयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः फतेहपुर में डीएम और भाजपा विधायक के बीच नोकझोंक का वीडियो वारयल
Thu, 17 Jan 2019 03:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
बवाल की सूचना पर सदर विधायक चौक पहुंच गए और उन्होंने व्यापारियों के नेतृत्व की कमान संभाल ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर में डीएम और भाजपा विधायक विक्रम सिंह के बीच नोकझोंक का वीडियो वारयल हो गया। प्रशासन की घेराबंदी कर अतिक्रमण तोडने का अभियान सफल नहीं होने दिया गया। बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न तोडने वालों के मकान और दुकानें तोडने पर बवाल हो गया था। इसकी शुरुआत मुराइनटोला पुलिस चौकी के पास दोपहर तीन बजे ही हो गई थी, लेकिन यहां पर पुलिस ने स्थिति पर काबू कर लिया था।
अतिक्रमण प्रभारी एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश तिवारी, सीओ सिटी केड़ी मिश्रा की अगुवाई में एक जेसीबी आर्यसमाज भवन से लगाई गई और दूसरी जेसीबी पत्थरकटा चौराहे से आगे बढ़ी। मुराइनटोला पुलिस चौकी के समीप कुछ लोगों ने अतिक्रमण तोडने का विरोध कर दिया। सडक़ खड़े होकर जेसीबी आगे बढने से रोक दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ को समाझाबुझाकर मामला शांत करा दिया था। इस दौरान कई मकान और दुकान ढहा दिए गए। इस दौरान गृहस्वामी मकान गिराने के लिए समय की मांग करते रहे, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी। अतिक्रमण टीम पीलूतले चौराहे के आगे निकलकर एक दुकान पूरी तरह से ध्वस्त कराने के विरोध में व्यापारी उतर आए। इस दौरान व्यापारियों ने ईट पत्थर के टीम पर हमला कर दिया। पथराव में जेसीबी के शीशे टूट गए और एसडीएम और सीओ के वाहनों पर ईंट पत्थर बरसाए गए। भीड का अक्रामक रुख देख टीम भाग खड़ी हुई। हालांकि पुलिस ने सडक़ पर लाठियां चलाकर भीड को आगे बढने से रोका।

चौक पहुंच गए विधायक विक्रम सिंह
भाजपा विधायक विक्रम सिंह
बवाल की सूचना पर सदर विधायक विक्रम सिंह चौक पहुंच गए और उन्होंने व्यापारियों के नेतृत्व की कमान संभाल ली। व्यापारियों की भीड के साथ विधायक कोतवाली पहुंच गए। यहां पर एसडीएस और सीओ को कोतवाली बुलाने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड गए। विधायक ने बताया कि जबतक एसडीएम और सीओ के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज होती है, तबतक वह कोतवाली से बाहर नहीं निकलेंगे। उधर, डीएम आवास में एसडीएम, सीओ के साथ मौजूद हैं। अन्य कई अधिकारी भी पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें , तो दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर तैयार की गई हैं।
विधायक के मौके पर पहुंचते ही व्यापारी विधायक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। देर रात तक विधायक व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी कोतवाली में एसडीएम व सीओ के खिलाफ मुकदमें को लेकर अड़े रहे। कोतवाल के अलावा कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। व्यापारियों का आरोप था कि अतिक्रमण में भेदभाव किया जा रहा है। कई दुकानदारों के साथ मारपीट कर अधिकारी तानाशाही कर रहे है।
विधायक समर्थकों ने सोशल मीडिया का लिया सहारा
पोस्ट डालने के साथ ही दो फोटो और एक वीडियो भी अपलोड किया गया
फतेहपुर चौक में हुए बवाल के मामले में कोतवाली पहुंचे सदर विधायक विक्रम सिंह के साथ भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया की मदद से लोगों का आह्वान किया गया। विधायक समर्थकों ने फेसबुक और व्हाटस एप के जरिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जुटाने पूरी कोशिश की। विधायक के समर्थक अभिषेक शुक्ला ने शाम सात बजे फेसबुक में लिखा ‘विक्रम सिंह कोतवाली में हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें’। पोस्ट डालने के साथ ही दो फोटो और एक वीडियो भी अपलोड किया गया। इसमें विधायक के कोतवाली में बैठे होने की और कोतवाली के बाहर लगी भीड़ को दर्शाया गया। वीडियो, फोटो और पोस्ट देखकर तत्काल लोगों के कमेंट भी आने शुरू हो गए। किसी ने तत्काल कोतवाली पहुंचने का कमेंट किया तो किसी ने पहुंचने से पहले मामले को जानने की कोशिश की बात कही। इसी तरह व्हाटस ऐप के तमाम ग्रुपों के जरिए मामले को और ज्यादा प्रभावी बनाने की पूरी कोशिश की गई।