{"_id":"9bcd6735cbb6e617d02cc455d9a9c41e","slug":"vidarbha-and-rajasthan-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदर्भ और राजस्थान ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदर्भ और राजस्थान ने जीते मैच
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वूमेन क्रिकेट अंडर-23 जोनल लीग टूर्नामेंट के अंतिम मैचों में विदर्भ ने छत्तीसगढ़ को सात विकेट से और टीम राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को नौ रन से हराया।
विज्ञापन
विदर्भ के लिए केयू पोफाली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर छत्तीसगढ़ को 57 रन पर ढेर कर दिया। विदर्भ ने तीन विकेट खोकर 60 रन बनाए और मैच जीत लिया।
विज्ञापन
वहीं टीम राजस्थान के 193 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 184 रन ही बना सकी। पांच-पांच मैचों के टूर्नामेंट में ये अंतिम मैच थे। मध्यप्रदेश की टीम पांच मैचों में 20 अंक पाकर टॉप पर रही।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पूरी टीम 32 ओवर में महज 57 रन पर सिमट गई। कप्तान मनप्रीत कौर (10 रन) और प्रिया (12 रन) को छोड़कर टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। 57 रन के स्कोर में 15 अतिरिक्त रन थे।
केयू पोफाली ने 9 ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट लिए। वैष्णवी खांडेकर ने भी बढ़िया गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में एक रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं कमला क्लब में टीम राजस्थान ने वीएन मीना के 63 रन, एसपी कुंमावत के 56 रन और एसडी विश्नोई के 47 रन की बदौलत 50 ओवर में 193 रन का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में उप्र की टीम निर्धारित ओवर में 184 रन ही बना सकी। अदिति ने नाबाद 48 रन बनाकर टीम को जिताने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकीं। दीप्ति ने 17 रन, एकता ने 31 रन बनाए। टीम राजस्थान के लिए बीएन मीना, एसएल मीना ने दो-दो विकेट लिए।