फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   victim mother and daughter say the minister did not misdeed

दुष्कर्म पीड़िता मां-बेटी ने गायत्री प्रजापति के बारे में दिया ऐसा बयान, यूपी की राजनीति में हलचल

Sun, 21 Jul 2019 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Jul 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
victim mother and daughter say the minister did not misdeed
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति। - फोटो : amar ujala

सपा सरकार में उत्तर प्रदेश के पूर्व खनिज मंत्री गायत्री प्रजापति व सहयोगियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली चित्रकूट की महिला व उसकी बेटी ने कहा है कि पूर्व मंत्री ने उनके साथ दुष्कर्म नहीं किया है। उसके सहयोगी रहे राठ निवासी रामसिंह व उसके साथियों ने दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री पर इसी महिला की तहरीर पर लखनऊ के एक थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी और जांच पड़ताल के दौरान ही पूर्व मंत्री जेल भी गए थे। रविवार को चित्रकूट निवासी महिला व उसकी बेटी ने पत्रकारोें से बातचीत में बताया कि शनिवार को उन दोनों ने अदालत में बयान दर्ज कराया है।

विज्ञापन

18 फरवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लखनऊ में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, पूर्व मंत्री समेत सात आरोपी सभी जा चुके जेल

वर्ष 2017 में दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पीड़िता ने आरोप मुक्त किया है। पीड़िता के मुताबिक गायत्री प्रजापति नहीं बल्कि राठ निवासी रामसिंह व अन्य साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी बड़ी बेटी को भगा ले गया था। महिला के इस बयान के बाद राजनीतिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।

महिला व उसकी बेटी ने यहां तक बताया कि न तो वह पूर्व मंत्री के आवास या होटल गईं और न ही उनके विधायक आवास गईं थीं। महिला ने बताया कि राठ निवासी रामसिंह व उसके साथियों ने दिल्ली व लखनऊ के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर रहा है। इसके खिलाफ राठ में रिपोर्ट दर्ज है।

गौरतलब है कि इस प्रकरण से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2017 में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 17 फरवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 18 फरवरी को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसमें पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत आशीष शुक्ला, चंद्रपाल, रूपेश्वर, पिंटू उर्फ अरमेंद्र, अशोक व विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी और सभी जेल भेजे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed