{"_id":"5a1d52df4f1c1b87698be66d","slug":"vhp-joins-10-million-youths-with-bajrang-dal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण, लव जेहाद, गोहत्या रोकने के लिए ये है विश्व हिंदू परिषद की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण, लव जेहाद, गोहत्या रोकने के लिए ये है विश्व हिंदू परिषद की तैयारी
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यूथ इकाई बजरंग दल में युवा भर्ती अभियान चल रहा है। देश भर के 44 प्रांतों में चल रही इस भर्ती के जरिए एक करोड़ युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कानपुर प्रांत के 21 जिलों में अभी तक दो लाख युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 19 नवंबर से शुरू हुआ सदस्यता अभियान पांच दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विहिप हर दूसरे वर्ष बजरंग दल सदस्यता अभियान चलाता है
डेमो पिक
विहिप हर दूसरे वर्ष बजरंग दल सदस्यता अभियान चलाता है। इन युवाओं को हिंदू उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में लगाया जाता है। भर्ती के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। मंदिरों, बाजारों, स्कूलों में शिविर लगाकर विहिप के पदाधिकारी युवाओं को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान करते हैं। सोमवार को भी बाबा आनंदेश्वर मंदिर सिविल लाइंस में शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
20 हजार युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है
डेमो पिक
कानपुर जनपद से जुड़े क्षेत्रों में अभी तक 20 हजार युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कुल 50 हजार का लक्ष्य रखा गया है। विहिप के प्रांत सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि देश भर के सभी प्रांतों में सदस्य बनाओ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अभी निकाय चुनाव की वजह से सदस्यता अभियान रुक सा गया था। अब फिर से इसमें तेजी आई है। सदस्यता लक्ष्य पूरा करने के लिए अब सदस्य बनाओ शिविरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
इन तरह के युवाओं को भर्ती करने पर जोर
डेमो पिक
- जिनकी उम्र 40 वर्ष के अंदर हो
- सामाजिक दृष्टि से उनका रहन-सहन साफ सुथरा हो
- किसी तरह की आपराधिक छवि से जुड़े न हों
- यदि छात्र हैं तो सबसे उत्तम माना जाता है
- सामाजिक दृष्टि से उनका रहन-सहन साफ सुथरा हो
- किसी तरह की आपराधिक छवि से जुड़े न हों
- यदि छात्र हैं तो सबसे उत्तम माना जाता है
इस कार्यों को करने के लिए भर्ती अभियान
डेमो पिक
- धर्मांतरण पर रोक लगाने के अभियान से जुड़ने के लिए
- हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए
- लव जेहाद जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए
- गो हत्या पर रोक लगाने के लिए
- धर्म को बढ़ावा देने और लोगों को हिंदुत्व से जोड़ने के लिए
- हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए
- लव जेहाद जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए
- गो हत्या पर रोक लगाने के लिए
- धर्म को बढ़ावा देने और लोगों को हिंदुत्व से जोड़ने के लिए