फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Veterinary hospital to be built in President's village Paraunkh

राष्ट्रपति के गांव परौंख में बनेगा पशु चिकित्सालय

Sat, 12 Jun 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Veterinary hospital to be built in President's village Paraunkh
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में पशु अस्पताल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए डीएम ने शासन को पत्र लिखा है। अभी यहां के ग्रामीणों को मवेशियों के इलाज के लिए डेरापुर या नोनारी स्थित अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

डेरापुर ब्लॉक के परौंख गांव में सीडीओ सौम्या पांडेय ने सात जून को गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना था। इस दौरान ग्रामीणों ने पशुओं के बीमार होने पर होने वाली समस्याओं को उनके सामने रखा था। इस पर सीडीओ ने डीएम को अवगत कराया। डीएम ने दस जून को गांव में नवीन पशु अस्पताल बनाए जाने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सब कुछ सही रहा तो प्रस्ताव पास होने के बाद पशु अस्पताल का निर्माण कार्य राष्ट्रपति के आने के पहले शुरू करा दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवकी नंदन लवानिया ने बताया कि अस्पताल बनने के बाद ग्रामीणों के पशुओं का उपचार गांव में ही हो जाया करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पशुओं के टीकाकरण में भी परेशानी नहीं होगी। वहीं डीएम जेपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पशु अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
राष्ट्रपति से विधायक ने मुलाकात कर दिया आमंत्रण
पुखरायां। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए विधायक ने दिल्ली पहुंचकर उन्हें कानपुर देहात आने पर भोगनीपुर के पुखरायां आने के लिए आमंत्रित किया। विधायक विनोद कटियार ने पत्नी प्रमिला कटियार के साथ राष्ट्रपति आवास पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के संबंध में पूछा।
इसके बाद कानपुर देहात में आगमन पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में मिनी स्टेडियम, भोगीसागर तालाब का सुंदरीकरण, भोगनीपुर में ओवरब्रिज का निर्माण, घाटमपुर से भोगनीपुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण, चपरघटा किला का निर्माण, मंडी रेलवे क्रॉसिंग में अंडर पास का निर्माण कराया जाना है।

वहीं सरवनखेड़ा में आश्रम शिक्षा पद्धति के विद्यालय का निर्माण, पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है। इन कार्यों के शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है। जिसके लिए उन्होंने सहमति जताते हुए सूचना देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed