फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicle market is ready to accelerate on Dhanteras and Diwali

त्योहार में वाहन बाजार फर्राटा भरने को तैयार, धनतेरस व दिवाली पर डिलीवरी पाने की होड़

Fri, 18 Oct 2019 02:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Oct 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Vehicle market is ready to accelerate on Dhanteras and Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में नवरात्र में शानदार बिक्री करने वाले वाहन बाजार में धनतेरस और दिवाली की रौनक अभी से दिखने लगी है। इस बार करीब पांच हजार बाइकों की बिक्री का अनुमान है। इसी तरह देसी-विदेशी दो से ढाई हजार कारों की बिक्री होने की भी उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन


धनतेरस वाले दिन अब तक 2470 बाइकों की डिलीवरी की बुकिंग हो चुकी है। नवरात्र पर तीन हजार बाइकें और 1400-1500 कारें बिकी थी। सोसाइटी मोटर्स के सीईओ सुमन कपूर ने बताया कि नवरात्र से ही वाहन बाजार में तेजी आने लगी थी।
विज्ञापन

पिछले नवरात्र की तुलना में इस नवरात्र पर करीब 24-25 फीसदी की ग्रोथ देखी गई। बाइक और कारों की अच्छी बिक्री हुई। अब धनतेरस और दिवाली की एडवंास बुकिंग शुरू हो गई है। अलग-अलग वर्ग में बड़ी संख्या में बाइकों की बुकिंग हुई है। अकेले बजाज की 450 बाइकों की बुकिंग धनतेरस के लिए हो चुकी है।

इसके अलावा कारों की भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। देसी कंपनियों के अलावा विदेशी कंपनियों की महंगी कारों की मांग ज्यादा है। आरएनजी निसान के निदेशक अमित गर्ग ने बताया कि नवरात्र में बाजार अच्छा हो गया था। दिवाली पर कारों की अच्छी बिक्री के लिए कंपनियां तमाम ऑफर लेकर आई हैं। कंपनियां एक्सचेंज ऑफर पर बेहतरीन स्कीम देकर पुरानी गाड़ी खरीद चुके ग्राहकों को नई कार खरीदने का आफर दे रही हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों की उछाल तेज
कानपुर। वेद ऑटोमोबाइल के पार्टनर मनोज शुक्ला ने बताया कि नवरात्र पर ही 40 बाइकों की बिक्री कर ली गई थी जबकि 40 बाइक पूरे महीने में बिकती हैं। ईवी बाइक का शहर में क्रेज बढ़ा है। खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों के अभिभावक इन बाइकों को तरजीह दे रहे हैं। उनके मुताबिक कंपनी 40 बाइकों की ही डिलीवरी कर पा रही है। धनतेरस और दिवाली के दौरान डिलीवरी के लिए 50 से अधिक बाइक बुक हो चुकी हैं। 100 से ज्यादा लोगों ने पूछताछ की है।

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री धीमी
कार-बाइक की शहर में त्योहारों में जमकर बिक्री हो रही हैं लेकिन जानकारों का कहना है कि व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में अभी सुस्ती दिख रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed