{"_id":"60ad497e8ebc3e34ff399c74","slug":"vdo-suspend-due-to-given-unqualified-pm-avas-akbarpur-news-knp630413197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को पीएम आवास देने में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को पीएम आवास देने में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डेरापुर(कानपुर देहात)। ब्लॉक के चिलौली गांव में ग्राम सचिव ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अंतर्गत पांच अपात्रों का चयन कर लिया। इसके बाद उन्हें 40 हजार रुपये की किस्त का भुगतान भी कर दिया। मामले मेें डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करते हुए जांच बीडीओ डेरापुर को सौंपी है।
चिलौली गांव में वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दस लोगों का चयन किया जाना था। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने लाभार्थियों की पात्रता को नजरअंदाज करते हुए अमरावती, विनीता, महावीर, रामदुलारी व प्रभा देवी का चयन कर दिया। उनके बैंक खातों में 40 हजार रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई। जबकि उक्त पांचों पात्रता के अनुरूप नहीं थे। ग्रामीणों ने बीडीओ डेरापुर से शिकायत करते हुए अपात्रों की जांच कराए जाने की मांग की थी। बीडीओ बब्बन राय ने त्रिस्तरीय जांच समिति से जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को भेजी थी।
डीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र यादव को अपात्रों का चयन कर उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास, योजना में बाधा आदि आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। धनराशि वसूली व सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच बीडीओ को सौंपी गई है। बीडीओ बब्बन राय ने बताया कि निलंबन की जानकारी ग्राम सचिव को जानकारी दे दी गई है।