फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vat savitri vrat

वट वृक्ष पूजन में जुटी भीड़ से टूटी सामाजिक दूरी, पुलिस ने लौटाया

Sat, 23 May 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
vat savitri vrat
कानपुर देहात। वट सावित्री पूजन कर महिलाओं ने पति की लंबी उमर मांगी। पूजन में कई स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका। पुखरायां में बरगद पूजन के लिए जुटी महिलाओं को पुलिस ने समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

पुखरायां के सुखाई तालाब मैदान स्थित बरगद, बड़े महादेवन मंदिर स्थित बरगद, नार्वल स्कूल परिसर स्थित बरगद, राजेंद्र नगर, मीरपुर, विवेकानंद नगर में बरगद पूजन के लिए सुबह से महिलाएं जुट गई। महिलाओं ने मास्क नहीं लगाया था। सामाजिक दूरी टूटने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। समझाकर महिलाओं को घर भेजा गया।
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने घरों में बरगद की टहनी लगाकर पारंपरिक पूजन कर पति के दीर्घायु होने की कामना की। अकबरपुर, संदलपुर, रूरा, झींझक, शिवली, रसूलाबाद, सिकंदरा, राजपुर, रनियां में बरगद पूजन के लिए कई स्थानों पर महिलाएं घर से बाहर निकलीं। हालांकि पुलिस ने महिलाओं को भीड़ लगाने से रोका और समझाकर घर भेज दिया। कुछ महिलाओं ने घर पर ही बरगद की टहनी मंगवाकर पूजन किया। डेरापुर में बीआरसी परिसर में लगे बरगद की कुछ महिलाओं ने सामाजिक दूरी पालन कर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed