फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vasco da gama train derail at chitrakoot manikpur station

चित्रकूट रेल हादसाः मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से निकलते ही हुअा हादसा

Fri, 24 Nov 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
vasco da gama train derail at chitrakoot manikpur station
चित्रकूट रेल हादसा
वास्को डी गामा एक्सप्रेस गोवा के मडगांव स्टेशन से चलकर पटना जा रही थी।
विज्ञापन



ट्रेन अभी च‌ित्रकूट के मान‌िकपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से ‌न‌िकली ही थी ‌तभी पटरी उखड़ने से एक डिब्बा पटरी से उतर गया।


इसके बाद एक के बाद एक कर के 13 डिब्बे पटरी से उतरते चले गए।




 

ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए

vasco da gama train derail at chitrakoot manikpur station
च‌ित्रकूट रेल हादसा
वास्को डी गामा एक्सप्रेस गोवा के मडगांव स्टेशन से चलकर पटना जा रही थी। हादसा रेलवे ट्रैक के टूटने वजह से हुआ।


वास्को डी गामा एक्सप्रेस मान‌िकपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से निकलते ही ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए।


जब हादसा हुअा उस समय सुबह के 4 बज रहे थे। ट्रेन में माैजूद हर इंसान गहरी नींद में था। अचानक से हुए इस हादसे में हर अाेर चीख पुकार मच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एस 3 से एस 11 तक शयनयान डिब्बे

vasco da gama train derail at chitrakoot manikpur station
च‌ित्रकूट रेल हादसा
एस 3 से एस 11 तक शयनयान डिब्बे, दो जनरल कोच और दो अतिरिक्त कोच पटरी से उतरे।


रेलगाड़ी के जो डिब्बे बेपटरी हुए हैं, उसमें एस3, एस4, एस5, एस6, एस7, एस8, एस9, एस10, एस11, दो अतिरिक्त स्लीपर कोच और दो जनरल डिब्बे हैं। 

 
विज्ञापन

45 ‌म‌िनट के अंदर ही राहत अाैर बचाव कार्य शुरू करवा द‌िया था

vasco da gama train derail at chitrakoot manikpur station
चित्रकूट रेल हादसा
उत्तर-प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दुर्घटना की वजह पटरियों में दरार आना है।


 आनंद कुमार ने 45 ‌म‌िनट के अंदर ही राहत अाैर बचाव कार्य शुरू करवा द‌िया था।

 

तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हाे पाई है

vasco da gama train derail at chitrakoot manikpur station
चित्रकूट रेल हादसा
जिला अस्पताल की ओर से जारी सूची के अनुसार हादसे में मारे गये लोगों में से दो की पहचान गोलू कुमार (6) और दीपक कुमार (30) के रूप में हुई है।


अभी तक तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हाे पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed