{"_id":"59aae3e34f1c1b08278b4ce3","slug":"varun-gandhi-says-about-politics-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ चुनाव जीतने के लिए राजनीति ठीक नहीं : वरुण गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ चुनाव जीतने के लिए राजनीति ठीक नहीं : वरुण गांधी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए राजनीति करना ठीक नहीं है। सांसदों को अपने वेतन बढ़ाने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने नागरिक क्रांति की बात भी कही। वरुण शनिवार को कानपुर में राष्ट्र निर्माण एक नया रास्ता विषय पर आयोजित युवाओं की संगोष्ठी में बोल रहे थे। आयोजन लिबर्टी इमेज ऑफ न्यू सोसाइटी और युवा फॉर चेंज संस्था ने किया।
उन्होंने कहा कि नौजवानों को अपनी ताकत समझनी होगी। बताया कि देश में बहुत से ऐसे युवा हैं, जो लीक से हटकर काम कर रहे हैं। जिससे एक बड़े तबके के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। वरुण ने देश भर के कई स्थानों पर ऐसा काम करने वाले युवाओं का उदाहरण भी दिया। उनका कहना है कि वह वोट के लिए नहीं, साथ के लिए आए हैं। उन्होंने होटलों में, शादी और दूसरे समारोहों में जो भी भोजन बच जाता है, उसे फेंकने के बजाए अच्छे तरीके से साफ कर गरीबों को बांटने की भी बात की।
इस मौके पर अमर उजाला के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि वरुण गांधी देश के ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने लंदन में जाकर वहां के बिजनेस स्कूल में छात्र संघ के अध्यक्ष बने। यूपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राकेश कुमार खांडाल ने कहा कि युवा वरुण गांधी से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ें और लोगों को जोड़े़ं। दलितों लिए काम कर रहे अशोक भारती ने कहा कि देश में दलित बुद्धिजीवियों की बहुत कमी है। जिसकी वजह से उनकी बात सामने नहीं आ पाती है। इस मौके पर कई स्थानीय लोगाें को सम्मानित किया गया। जिसमें शहीद कैप्टन आयुश यादव के परिजन, सरस वाजपेयी, सुरेश द्विवेदी, शरद कुमार, देवेंद्र शर्मा, अनिल मिश्रा, शक्ति शंकर शुक्ला शामिल है। यह सभी शिक्षक, पत्रकारिता और अधिवक्ता वर्ग से आते हैं।