{"_id":"5ca25360bdec22146f515ac4","slug":"uttar-pradesh-combined-agriculture-and-technology-entrance-test-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट 2019 में पांच अप्रैल तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट 2019 में पांच अप्रैल तक करें आवेदन
Mon, 01 Apr 2019 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
एंट्रेंस एग्जाम (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपीकैटेट) 2019 में अभी तक आवेदन नहीं कर पाए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। परीक्षा आयोजक नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी ने आवेदन की अंतिम तिथि अब पांच अप्रैल तक बढ़ा दी है।
अभी तक अंतिम तिथि 31 मार्च थी। जारी सूचना के अनुसार छात्र यूपीकैटेट के लिए पांच अप्रैल की रात 11:50 तक आवेदन कर सकते हैं और छह अप्रैल की रात 11:50 तक शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। परीक्षा के लिए छह शहरों को भी चिह्नित कर लिया गया है।
परीक्षाएं 16, 17 व 18 मई को कानपुर के अलावा बांदा, मेरठ, बनारस, अयोध्या और लखनऊ में कराई जाएंगी। 31 मई को परिणाम जारी हो जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के जरिये चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, बांदा कृषि विश्वविद्यालय, एसवीपीयूएटी मेरठ में संचालित होने वाले स्नातक, परास्नातक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले दिए जाएंगे।