{"_id":"613cf726305e967d663eb067","slug":"us-embassy-staff-visited-lion-safari-etawah-with-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लायन सफारी देख गदगद हुए: अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों ने परिवार के साथ किया पार्क का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायन सफारी देख गदगद हुए: अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों ने परिवार के साथ किया पार्क का भ्रमण
Sun, 12 Sep 2021 05:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Sep 2021 05:43 PM IST
सार
सफारी के भ्रमण के बाद फ्रेजीयर ने विजिटर बुक मे सफारी की भव्यता का उल्लेख करते हुए पर्यटकों को सफारी आने के लिए प्रेरित किया। पर्यटकों ने बताया कि ऐसा लगाता है कि अफ्रीका की सफारी में हम आए हैं। यहां बहुत हरियाली है। प्रदूषण भी नहीं है।
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क का भ्रमण करते अमेरिकी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा में सफारी पार्क विदेशियों को भी खूब भा रहा है। शनिवार को राजधानी नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले 21 लोग परिवार के साथ दोपहर बाद सफारी पार्क देखने आए। विदेशी पर्यटकों को देख अधिकारी भी गदगद हो गए।
इससे पहले एक साथ इतने विदेशी पर्यटक कभी भी सफारी का भ्रमण करने नहीं आए थे। अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य चंबल सफारी के संचालक रामप्रताप सिंह की अगुवाई में इटावा सफारी आए।
रामप्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिन के चंबल भ्रमण पर करीब 30 लोग आए हैं। इनमें से आठ लोग बटेश्वर भ्रमण पर हैं। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे 71 साल के डॉ. फ्रेजीयर के संरक्षण में सभी अमेरिकी इटावा सफारी पहुंचे।
विज्ञापन
सफारी के भ्रमण के बाद फ्रेजीयर ने विजिटर बुक मे सफारी की भव्यता का उल्लेख करते हुए पर्यटकों को सफारी आने के लिए प्रेरित किया। पर्यटकों ने बताया कि ऐसा लगाता है कि अफ्रीका की सफारी में हम आए हैं। यहां बहुत हरियाली है। प्रदूषण भी नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले एक साथ इतने विदेशी पर्यटक कभी भी सफारी का भ्रमण करने नहीं आए थे। अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य चंबल सफारी के संचालक रामप्रताप सिंह की अगुवाई में इटावा सफारी आए।
विज्ञापन
रामप्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिन के चंबल भ्रमण पर करीब 30 लोग आए हैं। इनमें से आठ लोग बटेश्वर भ्रमण पर हैं। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे 71 साल के डॉ. फ्रेजीयर के संरक्षण में सभी अमेरिकी इटावा सफारी पहुंचे।
विज्ञापन
सफारी के भ्रमण के बाद फ्रेजीयर ने विजिटर बुक मे सफारी की भव्यता का उल्लेख करते हुए पर्यटकों को सफारी आने के लिए प्रेरित किया। पर्यटकों ने बताया कि ऐसा लगाता है कि अफ्रीका की सफारी में हम आए हैं। यहां बहुत हरियाली है। प्रदूषण भी नहीं है।
Trending Videos
बताया कि हम अपने साथ साइकिल भी लाए हैं, ताकि चंबल में साइकिल चलाने का आनंद ले सकें। अमेरिकी पर्यटकों ने सफारी के मुख्य गेट पर पत्थर के बने शेरों के सामने फोटो भी खिंचवाई। क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत सक्सेना ने अमेरिकी पर्यटकों को सफारी का भ्रमण कराया।
अमरीकी पर्यटकों ने डायरेक्टर केके सिंह और डिप्टी डायरेक्टर अरुण सिंह से भी मुलाकात की। इससे पहले दिसंबर 2019 में तीन जापानी पर्यटक इटावा सफारी पार्क का दीदार करने आए थे। उसी साल 26 नवंबर को जर्मन युगल भी सफारी का आनंद लेने आए थे।