{"_id":"5dee18978ebc3e87e0219767","slug":"ursala-s-ward-boy-molested-the-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्सला के वार्ड ब्वॉय ने नर्स से की छेड़खानी-मारपीट, मुकदमा वापस लेने का बना रहा है दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्सला के वार्ड ब्वॉय ने नर्स से की छेड़खानी-मारपीट, मुकदमा वापस लेने का बना रहा है दबाव
Mon, 09 Dec 2019 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 09 Dec 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में उर्सला अस्पताल की एक नर्स ने वार्ड ब्वॉय के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर वार्ड ब्वॉय के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। नवाबगंज निवासी एक नर्स के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में नशे में धुत वार्ड ब्वॉय लक्ष्मीकांत उर्फ सुमित मिश्रा उनका वीडियो बना रहा था।
विरोध करने पर उसने उनसे अभद्रता की थी। मामले में नर्स ने कोतवाली में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। नर्स के मुताबिक इसके बाद एक दिन सुमित ने उनको पकड़ लिया और छेड़खानी की। साथ ही मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया।
विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। जब कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर केके दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।