{"_id":"61c22bf25e26af37a36a7dcc","slug":"urea-came-after-a-week-crowd-gathered-akbarpur-news-knp670935797","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया लेने के लिए पीसीएफ केंद्र में उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया लेने के लिए पीसीएफ केंद्र में उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा। गजनेर स्थित पीसीएफ केंद्र में एक सप्ताह बाद यूरिया आते ही किसानों को भीड़ उमड़ पड़ी। करीब दो सौ किसानों ने पांच सौ बोरी यूरिया खरीदी।
गेहूं, लाही, सरसों में सिंचाई कर दी है। इससे उन्हें यूरिया की सख्त जरूरत है। करीब एक सप्ताह से पीसीएफ केंद्र गजनेर में यूरिया नहीं थी इससे किसान परेशान हो रहे थे। कई किसान मजबूरी में निजी दुकानों से मंहगे दामों में यूरिया खरीद रहे थे। सोमवार को पीसीएफ केंद्र में यूरिया की रैक आ गई। इसकी जानकारी पर मंगलवार को सैंथा, सेरूवा, मुक्तापुर, भदेसा, अकबरपुर झबैया, गजनेर, कौसम, रघुनाथपुर, दिलावलपुर, जसवापुर, जिठरौली समेत आसपास गांवों के किसानों की भारी भीड़ केंद्र में उमड़ पड़ी। इससे अव्यवस्था हो गई।
केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि खतौनी के आधार पर यूरिया खाद का वितरण किया गया। केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि यूरिया का स्टॉक है। किसानों को वितरण किया जा रहा है।