{"_id":"5b0ee1fd4f1c1b9e6e8b55f9","slug":"upsee-result-2018-shivam-tiwari-and-nishchal-tripathi-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" UPSEE 2018 : शिवम ने दूसरा, निश्चल ने हासिल किया देश में छठवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSEE 2018 : शिवम ने दूसरा, निश्चल ने हासिल किया देश में छठवां स्थान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 31 May 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
एमसीए ग्रुप में शिवम तिवारी को देश में दूसरा स्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2018 (यूपीएसईई) का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। इसमें कानपुर शहर के कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऑल इंडिया स्तर पर बनी टॉप-10 की सूची में यहां के दो छात्र हैं।
एमसीए ग्रुप में गुमटी नं. 5 के शिवम तिवारी को देश में दूसरा स्थान मिला है। बीटेक ग्रुप में लाल बंगला के निश्चल त्रिपाठी को छठवां स्थान, बिरहाना रोड के उत्कर्ष गुप्ता को 10वां और कल्याणपुर के अभिनव राज शर्मा को 14वां स्थान मिला है। इसके अलावा दीपांकर मिश्रा ने 53वां और प्रणंजय सक्सेना ने 55वां स्थान हासिल किया है।
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा देश के कई राज्यों में आयोजित होती है। इसलिए इसकी रैंकिंग को ऑल इंडिया स्तर की भी मानते हैं। बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क कोर्स के लिए 29 अप्रैल को शहर के 12 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसमें कुल 15470 छात्र पंजीकृत थे जबकि 14134 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

बीटेक ग्रुप में निश्चल त्रिपाठी को छठवां स्थान
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा में 94.15 प्रतिशत छात्रों को सफल घोषित किया गया है। एमबीए व एमसीए कोर्स के लिए पांच मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें शहर से पंजीकृत 762 छात्रों में से 687 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 97.23 प्रतिशत छात्रों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एचबीटीयू के प्रो. मनोज शुक्ला ने बताया कि छात्र अपना परिणाम यूपीएसईई की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कानपुर में है एकेटीयू के 39 कॉलेज
यूपीएसईई के जरिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है। कानपुर में एकेटीयू से जुड़े 39 कॉलेज हैं। यहां अलग-अलग कोर्स की करीब 30 हजार सीटें हैं। हर साल इसमें 50 प्रतिशत सीटें खाली रह जाती हैं। कई कॉलेज बंदी के कगार पर भी हैं।