फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   upsee 2019 kanpur topper in uttar pradesh

यूपीएसईई 2019 : अर्पित, अमित, शिवहरि और रेवा बने टॉपर, प्रदेश में किया कानपुर का नाम रोशन

Mon, 03 Jun 2019 11:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
upsee 2019 kanpur topper in uttar pradesh
कानपुर टॉपर रेवा अपने माता पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आयोजित की गई यूपीएसईई 2019 में अर्पित शुक्ला ने इंजीनियरिंग में सिटी टॉप किया है। अमित ने एमबीए, रेवा त्रिवेदी ने बीफार्मा और शिवहरि ने एमसीए में सिटी टॉप किया है।
विज्ञापन


इन्हीं चारों छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 रैंकर्स की सूची में भी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि अर्पित शुक्ला ने इंजीनियरिंग में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा एमबीए वर्ग में अमित ने प्रदेश में छठा, एमबीए में ही प्रणव ने प्रदेश में आठवां, एमसीए में शिवहरि शुक्ला ने प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


बीफार्मा में रेवा त्रिवेदी ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। पिछले बार से शहर के रिजल्ट की तुलना की जाए तो इस बार परफारमेंस बेहद खराब रही है। पिछली बार एमबीए और एमसीए के टॉपर भी कानपुर से ही थे जबकि अलग-अलग कोर्स की टॉप-10 सूची में भी कानपुर के छात्रों की संख्या अधिक थी। इस बार शहर की कोई भी छात्रा इंजीनियरिंग में प्रदेश की टॉप-100 सूची में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की टॉप-10 सूची से भी कानपुर गायब
इंजीनियरिंग में इस बार छात्राओं की टॉप-10 सूची से कानपुर का नाम बिल्कुल गायब हो गया है। यहां की एक भी छात्रा शामिल नहीं है। इसी तरह टॉप-10 ओबीसी और एसटी कैटेगरी में भी शहर से एक भी छात्र-छात्रा शामिल नहीं है। टॉप-10 एससी कैटेगरी में जरूर शहर के शाश्वत सोनकर ने 9वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। शाश्वत की ओवरऑल रैंक 443 है। बीआर्क के टॉपर्स की सूची से भी कानपुर गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed