फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar over controversial tweet of SP leader Rachna Singh: BJP said this is not new, it is the same SP

सपा नेत्री रचना सिंह के विवादित ट्वीट पर हंगामा: भाजपा बोली ये नई नहीं ये वही सपा है

Sun, 16 Jan 2022 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (बिल्हौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (बिल्हौर) Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jan 2022 07:30 PM IST
सार

कानपुर के बिल्हौर से सपा नेत्री रचना सिंह के एक ट्वीट पर बवाल मचा है। भाजपा ने रचना सिंह के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि ये नई नहीं वही सपा है। इस मामले में रचना सिंह ने ट्वीट कर सफाई भी दी है।

विज्ञापन
Uproar over controversial tweet of SP leader Rachna Singh: BJP said this is not new, it is the same SP
सपा नेत्री रचना सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर से सपा नेत्री रचना सिंह के विवादित ट्वीट पर बवाल हो गया है। रचना ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्वीट किए गए वीडियो में भड़काऊ शब्दावली का इस्तेमाल किया है। इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चुनाव आयोग और यूपी पुलिस से शिकायत की है। उधर, शिकायत होने पर सपा नेत्री ने विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया। ट्वीट में जनसंपर्क के दौरान भड़काऊ बातें सामने आईं। इस मामले में सपा नेत्री ने सफाई भी दी है।

विज्ञापन


ट्वीट कर रजना सिंह ने दिया जवाब 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है वीडियों में
रचना सिंह के जनसंपर्क के दौरान उस विवादित वीडियो में एक गीत की आवाज सुनाई दे रही है। जिसके अंत में आवाज आती है- भून डालो, काट डालो, मार डालो। इस ट्वीट का मसला सबसे पहले शहजाद पूनावाला ने उठाया। इस मामले में रचना सिंह का कहना है कि ट्वीट में राष्ट्र भक्ति के गीत की आवाज चल रही थी। वह वीडियो भी किसी सपा कार्यकर्ता ने बनाया था।

इस ट्वीट की यूपी भाजपा ने भी कड़ी आलोचना की है। ट्वीट करके उसने सपा पर हमला बोला है। ट्वीट में लिखा है कि यह वही सपा है। कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा के ट्वीट में कहा गया है कि सपा मतलब गुंडागर्दी। भाजपा के हमलावर होते ही रचना सिंह ने सबसे पहले विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया। उसके बाद एक वीडियो संदेश जारी करके अपनी सफाई भी पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed