फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar at the SP office to free the accused of Gokshi

कानपुर: गोकशी के आरोपी को छुड़वाने के लिए एसपी ऑफिस पर हंगामा, चार महीने पहले दर्ज हुआ था मामला

Sat, 13 Jun 2020 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uproar at the SP office to free the accused of Gokshi
गोकशी के आरोपी को छुड़वाने के लिए एसपी कार्यालय पर हंगामा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोकशी के आरोप में जूही परमपुरवा निवासी युवक की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने एसपी साउथ कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस पर गलत फंसाने का आरोप लगाकर उसे छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चली नोकझोंक के बाद पुलिस ने किसी तरह उन्हें वापस भेजा। जूही थाना प्रभारी संतोष आर्या ने बताया कि करीब चार महीने पहले परमपुरवा निवासी महफूज आलम के खिलाफ गोकशी का मामला घाटमपुर में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने महफूज को गिरफ्तार कर घाटमपुर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को कई महिलाएं ई-रिक्शों पर बैठकर एसपी साउथ कार्यालय पहुंचीं। भीड़ की सूचना पर सीओ बाबूपुरवा आलोक सिंह के अलावा गोविंदनगर, जूही थाने का फोर्स भी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को किसी तरह शांत कराया गया। पुलिस के अनुसार महफूज के खिलाफ जूही थाने में ही आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गोकशी के मामले में महफूज का नाम 1997 में पहली बार सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed