फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPMRC training German railway personnel, will learn driving in world class training center

Kanpur: जर्मन रेल कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहा यूपीएमआरसी, विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सेंटर में सीखेंगे ड्राइविंग

Thu, 21 Jul 2022 11:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Jul 2022 11:01 PM IST
सार

यूपीएमआरसी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में जर्मनी की रेल कंपनी ड्यूश बॉन (डीबी) के स्टॉफ को ट्रेनिंग दे रहा है। यह प्रशिक्षण 90 दिनों तक चलेगा, जिसमें टेस्ट ट्रैक पर 40 किलोमीटर और मेनलाइन पर 360 किलोमीटर ड्राइविंग सिखाई जाएगी। 

विज्ञापन
UPMRC training German railway personnel, will learn driving in world class training center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) जर्मन रेल कंपनी के कर्मचारियों को ट्रेनों के संचालन का प्रशिक्षण दे रहा है। यह प्रशिक्षण मेट्रो रेल के लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में दिया जा रहा है। दावा है कि इस इंस्टीट्यूट में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा है। डीबी कंपनी इन प्रशिक्षुओं को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच संचालित होने वाली आरआरटीएस परियोजना के लिए  तैनात करेगी।

विज्ञापन

यूपीएमआरसी के डीजीएम पीआर पंचानन मिश्रा के अनुसार जर्मनी की रेल कंपनी डीबी (ड्यूश बॉन) के 150 प्रशिक्षुओं के बैच को स्टेशन कंट्रोलर ट्रेन ऑपरेटर (एससीटीओ) और मेंटेनर स्टॉफ का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 90 दिन चलेगा। इस दौरान उन्हें यात्री रहित मेट्रो के टेस्ट ट्रैक पर 40 किलोमीटर और मेनलाइन पर 360 किलोमीटर ड्राइविंग सिखाई जाएगी।

विज्ञापन

मेट्रो रेल के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने यूपीएमआरसी ने विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप ट्रेनिंग सेंटर बनाया है। जर्मन से इसमें ट्रेनिंग के लिए कर्मियों का आना गर्व की बात है। हम जर्मन रेल कंपनी जैसे प्रतिष्ठित विदेशी रेल संस्थान के कर्मियों को भी ट्रेन संचालन और यात्री सेवाओं के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed