{"_id":"5d4288028ebc3e6cbe42abe3","slug":"upcida-website-hacked-by-china-cyber-criminals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीनी हैकरों ने यूपीसीडा की वेबसाइट की हैक, ई-मेल से दी जानकारी, रिप्लाई करने पर नहीं मिला कोई जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी हैकरों ने यूपीसीडा की वेबसाइट की हैक, ई-मेल से दी जानकारी, रिप्लाई करने पर नहीं मिला कोई जवाब
Thu, 01 Aug 2019 12:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की वेबसाइट को हैकरों ने बुधवार को हैक कर लिया। हैक करने के बाद हैकरों ने यूपीसीडा अधिकारियों को ई-मेल भेजकर उनसे संपर्क करने की बात कही। वेबसाइट को मैनेज कर रही यूपीसीडा की कंसलटेंट फर्म अर्नेस्ट एंड यंग के विशेषज्ञों ने जब दी गई मेल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला।
ईएंडवाई के विशेषज्ञ वेबसाइट को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वेबसाइट पर मिले संदेश के चलते चीनी हैकरों की ओर से ऐसा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने वेबसाइट का सुधार करवाए जाने की बात कही।

देर रात तक वेबसाइट को बहाल करने की प्रक्रिया रही जारी
बुधवार सुबह जब यूपीसीडा के कुछ अधिकारियों ने वेबसाइट खोलने की कोशिश की तो साइट खुलने की बजाय ‘सर्वर अनअवेलेबल’ का मैसेज दिखा। काफी देर तक यही स्थिति रहने पर प्राधिकरण के अन्य कार्यालयों से सूचनाएं आने लगीं। यूपीसीडा के उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने कंसलटेंट फर्म से इस बाबत पूछा। थोड़ी ही देर में वेबसाइट पर एक मैसेज आया कि साइट को हैक कर लिया गया है। इसके बाद कंप्यूटर सेक्शन में हड़कंप मच गया।
दो साल की मेहनत पर पानी फिरा
यूपीसीडा की नई वेबसाइट करीब दो माह पूर्व लांच की गई थी। वेबसाइट पर प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों की पूरी जानकारी के साथ दो वर्षों का डाटा अपलोड था। वेबसाइट हैक होने के बाद पूरा डाटा नष्ट (करप्ट) होने की आशंका जताई जा रही है। ईएंडवाई की दो साल की मेहनत पर भी पानी फिरता दिख रहा है।
निजी कंपनी का है सर्वर
यूपीसीडा ने वेबसाइट संचालन के लिए किराए पर निजी कंपनी का सर्वर ले रखा है। वेबसाइट हैक होने के बाद इस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सर्वर का आईपी एड्रेस बेहद गोपनीय रहता है। इस तक हैकरों की पहुंच होने को गंभीर चूक माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक निजी की बजाय सरकारी संस्थाओं के सर्वर की सुरक्षा कहीं अधिक पुख्ता होती है।