फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPCATET Counseling from five june

यूपी कैटेट की काउंसलिंग पांच से, 21 से लॉक करें सीटें

Mon, 28 May 2018 12:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 May 2018 12:09 PM IST
सार

- पहली बार यूपी कैटेट की काउंसलिंग होगी ऑनलाइन
- प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों की भरी जाएंगी सीटें

विज्ञापन
UPCATET Counseling from five june
डेमाे पिक

विस्तार

प्रदेश के चारों राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए रविवार को काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। पहली बार यूपी कैटेट की काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। 31 मई को उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपीकैटेट) 2018 का परिणाम जारी होने के बाद पांच से 15 जून तक  काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे।
विज्ञापन


च्वाइस फिलिंग और सीट लॉक करने का मौका 21 से 24 जून तक रहेगा। इसके बाद एक जुलाई को सीट आवंटन की सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद दो से पांच जुलाई तक पहले राउंड की काउंसलिंग होगी। दूसरे चरण के लिए च्वाइस फिलिंग और सीट लॉक 08 से 10 जुलाई तक की जा सकेंगी। सीट आवंटन 15 जुलाई को होगा। स्नातक और परास्नातक में सीटें खाली बचने की स्थिति में विशेष काउंसलिंग भी होग। यह काउंसलिंग 21 से 29 जुलाई के बीच होगी।  
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र ने बताया कि पहली बार यूपी कैटेट की काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इससे छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UPCATET Counseling from five june
डेमाे पिक
परास्नातक कोर्सों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल
च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग      26 से 29 जून 
पहले चरण के लिए सीट आवंटन    पांच जुलाई 
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन               06 से 08 


द्वितीय चरण के लिए च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग 11 से 12 जुलाई 
सीट आवंटन                                15 जुलाई 
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन                      16 से 18 जुलाई 

 

UPCATET Counseling from five june
सीएसए
पीएचडी के लिए 10 जुलाई से रजिस्ट्रेशन
पीएचडी की काउंसलिंग के लिए 10 से 15 जुलाई के बीच रजिस्ट्रेशन होंगे। च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग की प्रक्रिया 22 से 25 जुलाई के बीच होगी। 28 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 30 जुलाई से एक अगस्त के बीच डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होगी। दूसरे राउंड की काउंसलिंग तीन अगस्त से नौ अगस्त के बीच चलेगी।

सीएसए में 19 जुलाई से चलेंगी कक्षाएं
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में नया सत्र 19 जुलाई से शुरू हो जाएगा। परास्नातक कोर्स की कक्षाएं 23 जुलाई और पीएचडी की कक्षाएं नौ अगस्त से शुरू होंगी। 

प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय
कानपुर : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 
फैजाबाद : नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी
बांदा : बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
मेरठ : सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed