फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Women told their problems to the member of the Women's Commission

UP: महिला आयोग की सदस्य को महिलाओं ने बताईं समस्याएं, कहा- मैम.. पति शराब पीकर आए दिन करता प्रताड़ित

Wed, 30 Apr 2025 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Apr 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
UP: Women told their problems to the member of the Women's Commission
महिला आयोग की सदस्य से पीड़ित महिलाओं ने बताईं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला

मैम, पति आए दिन शराब पीकर मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। जनसुनवाई में कोई दहेज प्रताड़ना तो कोई घर से निकाले जाने की शिकायतें को लेकर पहुंचा। बुधवार को सर्किट हाउस में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिलाओं की समस्याएं सुनी। करीब 11 शिकायतें आईं। संबंधित थानाधिकारियों को 15 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जनसुनवाई के बाद पूनम द्विवेदी ने हरजेंदर नगर स्थित पीएचसी का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में जन सुनवाई में महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न की शिकायतें आईं। रायपुरवा निवासी दिव्यांग नीलम गुप्ता ने कहा कि उनकी बहू स्नेहा ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस मदद नहीं कर रही। अनामिका ने पति के मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत की। मामलों को सुनकर उन्होंने संबंधित थाने को मामला निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर ऋतु प्रिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, महिला थानाध्यक्ष कमर सुल्तान मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed