फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Woman kidnapped and brutally murdered by crushing head in brick in Kanpur, dead body found in vacant plot

यूपी: कानपुर में युवती को अगवा कर ईंट से सिर कूंच बेरहमी से की हत्या, खाली प्लाट में मिला शव

Thu, 25 Mar 2021 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Mar 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
UP: Woman kidnapped and brutally murdered by crushing head in brick in Kanpur, dead body found in vacant plot
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर में बर्रा के जरौली निवासी युवती को बुधवार शाम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह बनपुरवा में निर्माणाधीन मकान के पीछे उसका शव पड़ा मिला। हत्या ईंट से सिर कूंचकर की गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


वहीं, शव मिलने के करीब छह घंटे बाद परिजन ने व्हाट्सएप पर वायरल हुई फोटो से युवती की शिनाख्त की। जरौली फेज वन निवासी शारदा सिंह ने बताया कि चार बच्चों में सबसे छोटी बेटी रुचि (22) उर्फ रिया बुधवार शाम करीब 6:30 बजे पास के मेडिकल स्टोर से उनकी दवा लेने गई थी।
विज्ञापन


काफी देर तक नहीं लौटी तो उसे फोन मिलाया। फोन स्विच ऑफ होने पर बड़ी बेटी ज्योति, बेटे सचिन के साथ उसकी तलाश शुरू की। हालांकि कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह बेटे सचिन के व्हाट्सएप पर रुचि के शव की फोटो आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और पूर्व में पड़ोस में किराये पर रहने वाले युवक पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed