{"_id":"5fbf6452e0f51c3c2b20d356","slug":"up-wife-refuses-to-come-home-husband-cuts-her-private-part-with-blade","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी ने घर आने से किया मना तो पति ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी ने घर आने से किया मना तो पति ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट और फिर...
Thu, 26 Nov 2020 01:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
चकेरी थाना कानपुर
कानपुर के चकेरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के वियोग में एक युवक ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एक युवक ने प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट डाला। इसके बाद आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपनी गर्दन पर ब्लेड से कई वार किए। युवक को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
चकेरी के अहिरवां चौकी प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि मवैया गांव निवासी बीनू सविता(26) मजदूरी करता है। पांच साल पहले उसका विवाह बारादेवी निवासी नेहा से हुआ था। उसका ढाई साल का बेटा आर्यन भी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले पत्नी नेहा को डेंगू हुआ था। जिस पर वह इलाज के लिए मायके गई थी।
तबसे लौटकर नहीं आई। बीनू के परिजनों ने बताया कि वह इससे परेशान रहता था। साथ ही मानसिक रूप से विक्षिप्त सा हो गया था। बुधवार देर शाम वह कमरे गया और ब्लेड से पहले गुप्तांग काटा फिर गर्दन भी काट ली। पुलिस ने लहूलुहान हालत में उसे हैलट में भर्ती कराया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मायके से वापस नहीं लौटने से पति था परेशान
युवक के परिजनों ने बताया कि लगभग डेढ़ माह से बहू मायके में रह रही थी। जब उनका बेटा अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जाता था तो पत्नी आने से इनकार कर देती थी। इसके साथ ही वह फोन पर भी बात नहीं करती थी। बीते एक महीने से पत्नी का रवैया किसी के भी समझ में नहीं आ रहा था।, जिसकी वजह से युवक परेशान रहता था। उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता था। दिन-रात वह पत्नी के विषय में ही सोचता रहता था।