फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Somewhere sunny, somewhere rain, coolness increased due to cold winds

UP Weather Update: मौसम ने दिखाए कई रंग! कहीं धूप...तो कहीं बारिश, सर्द हवाएं चलने से बढ़ी ठंडक

Thu, 26 Jan 2023 12:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 12:02 AM IST
सार

बुधवार को तड़के शुरू हुई बारिश से पारा 3.6 डिग्री लुढ़क गया। वहीं, हवाएं 3.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। बता दें कि एक दिन पहले तेज धूप से इस सीजन का पारा सर्वाधिक हो गया था।

विज्ञापन
UP Weather Update, Somewhere sunny, somewhere rain, coolness increased due to cold winds
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में वसंत पंचमी के 48 घंटे पहले मौसम ने कई तरह के रंग दिखाए। मंगलवार को कड़ी धूप से दिन का पारा जहां 25 डिग्री रहा था, अगले दिन बुधवार को सुबह से ही बारिश और सर्द हवाएं चलने से ठंडक बढ़ गई। दिन में कई बार धोप निकली लेकिन बहुत कम समय के लिए।

विज्ञापन

बादलों के डेरे से धूप छिप ही गई। तापमान 3.4 डिग्री लुढ़ककर कर 21.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, रात के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक आठ मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस तरह से अचानक आए बदलाव की वजह एक तरफ भूमध्यसागर से उठे चक्र वात और दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बनने वाले हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र है। इसमें जो अधिक प्रभावी हो रहा उसी तरह मौसम बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं ने पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय कर दिया जिससे पूरे दिन बारिश रही। जिले में कई क्षेत्रों में गरज के ओले भी पड़े। हवा की रफ्तार 3.8 किमी प्रति घंटे रही। जिससे पूरे दिन ठंडक बनी रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक कभी बारिश कभी धूप निकलेगी।

बारिश से कई फसलों का नुकसान
उड़द,  मूंग, तिल, सांवा, कोदो के अलावा सब्जियों में अगेती आलू, मटर, टमाटर, तोरी, लौकी, कद्दू, पालक, सोया, मेथी, गाजर, मूली, शलजम, गोभी, धनिया, करेला और बैगन शामिल है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन पांडेय के अनुसार आलू और अरहर की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।

बारिश की वजह से कई मोहल्लों की बिजली गुल
बुधवार को हुई बारिश से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। फॉल्टों की झड़ी लगने से कई सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। नवाबगंज खंड से जुड़े केवी आरपीएच न्यू उपकेंद्र, यूपी स्टॉक एक्सचेंज फीडर की आपूर्ति दोपहर 2:45 बजे चली गई। यहां पर सुधार का काम देर रात तक चलता रहा।

इसके अलावा चिड़ियाघर सबस्टेशन से दोपहर दो बजे बिजली चली गई। दादानगर सबस्टेशन के इस्पातनगर फीडर की आपूर्ति ट्राली में धुआं आने के कारण बिजली एक घंटे बंद रही। विकासनगर सबस्टेशन में फॉल्ट से क्षेत्र की बिजली सुबह 5:20 चले गई और नौ बजे आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed