{"_id":"63182706f8f07405b25ebeec","slug":"up-weather-update-monsoon-affected-due-to-climate-change","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: इस बार 15 दिन पहले ही हो सकती है मानसून की विदाई, महीने की शुरुआत से ही रूठे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: इस बार 15 दिन पहले ही हो सकती है मानसून की विदाई, महीने की शुरुआत से ही रूठे बदरा
Wed, 07 Sep 2022 10:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:39 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार आठ सितंबर से बादल आने की संभावना है लेकिन तेज बारिश नहीं होगी। इस पूरे सीजन में अभी तक बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत कम रही है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैसे तो मानसूनी सीजन सितंबर तक रहता है, लेकिन इस बार 15 दिन पहले ही विदाई ले सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की वजह से मानसून प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
यही वजह है कि सितंबर महीने की शुरुआत से ही बारिश का सिलसिला टूट गया है। उधर पिछले एक हफ्ते में तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम पारा 35.6 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही हवा में नमी पांच प्रतिशत बढ़कर 85 प्रतिशत हो गई। इससे गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम विभाग के अनुसार आठ सितंबर से बादल आने की संभावना है लेकिन तेज बारिश नहीं होगी। इस पूरे सीजन में अभी तक बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत कम रही है।
विज्ञापन
पिछले छह दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 सितंबर 32.6 26.6
2 सितंबर 33.0 24.6
3 सितंबर 35.6 25.0
4 सितंबर 35.0 25.0
5 सितंबर 35.2 26.4
6 सितंबर 35.6 26.0
Trending Videos
इस सीजन में बारिश जून से अब तक
निर्धारित बारिश की मात्रा- 630 मिमी
अभी तक हुई बारिश की मात्रा- 560.1 मिमी
निर्धारित बारिश की मात्रा- 630 मिमी
अभी तक हुई बारिश की मात्रा- 560.1 मिमी
कानपुर सहित पूरे उत्तर भारत में मानसून कमजोर हो गया है। अगले सात दिनों बीच एक दो दिन बूंदाबांदी संभव है, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में तेज धूप के साथ उमस और गर्मी भी बढ़ेगी।- डॉ. एसएन पांडेय