{"_id":"62ea4e0401644801fa1a64f3","slug":"up-weather-update-heavy-rain-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: कानपुर में राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश, जगह-जगह जलभराव से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: कानपुर में राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश, जगह-जगह जलभराव से लोग हुए परेशान
Wed, 03 Aug 2022 03:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Aug 2022 03:59 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 अगस्त तक इसी तरह रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई है कि कानपुर सहित प्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले 48 घंटे में कहीं पर भारी और कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में बुधवार को बारिश हुई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी लेकिन सड़कों पर जलभराव से मुसीबत खड़ी हो गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक महानगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में 50 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 अगस्त तक इसी तरह रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई है कि कानपुर सहित प्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले 48 घंटे में कहीं पर भारी और कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है। गंगा के तराई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें डूब गई हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो गया है। जगह-जगह जाम भी लगा हुआ हैं।
विज्ञापन