फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update: Cold winds coming from the mountains chilled, the night temperature dropped by one degree to 9.4

UP Weather Update: पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने ठिठुराया, रात का पारा एक डिग्री घटकर 9.4 पर आया

Sun, 02 Jan 2022 12:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Jan 2022 12:51 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी तक रात में कोहरे का असर तेज रहेगा। दिन में हवाओं की वजह से ठंडक बनी रहेगी। शनिवार को हवा की रफ्तार 4.3 प्रति घंटा रही।

विज्ञापन
UP Weather Update: Cold winds coming from the mountains chilled, the night temperature dropped by one degree to 9.4
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से आने वाले बर्फीली हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर को तेज कर दिया है। शनिवार को दिन में धूप होने के बावजूद दोपहर बाद से ठंड का असर तेज होने लगा। दोपहर दो बजे से पहले तापमान एक दिन पहले की अपेक्षा सात डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। लेकिन दो बजे के बाद पारा तेजी से लुढ़का और पांच बजे तक यह 19 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया।
विज्ञापन


जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी तक रात में कोहरे का असर तेज रहेगा। दिन में हवाओं की वजह से ठंडक बनी रहेगी। शनिवार को हवा की रफ्तार 4.3 प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


विभाग के विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों से आ रही हवा की वजह शीत लहर में तेजी आ रही है। इसके और बढ़ने की संभावना है। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 97 और न्यूनतम 61 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण की स्थिति
कोहरे और शीत लहर के बावजूद महानगर में प्रदूषण की मात्रा 202 एक्यूआई से ऊपर नहीं गई। वैसे जनवरी में ठंड और कोहरे की वजह से पिछले वर्षों में प्रदूषण 500 एक्यूआई से भी ऊपर रहता था। शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से रिकार्ड की गई प्रदूषण की मात्रा शहरी क्षेत्र में अलग-अलग रही। नेहरू नगर में 202 एक्यूआई, किदवई नगर में 119 और एनएसआई कल्याणपुर में 189 एक्यूआई रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed