फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update After 20 years, mercury came down to 2 degrees Meteorological Department issued alert for ra

UP Weather: 20 साल बाद 2 डिग्री पर आया पारा, अगले हफ्ते बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Tue, 17 Jan 2023 09:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Jan 2023 09:24 PM IST
सार

मकर संक्रांति के बाद सर्दी का रुख फिर पलटा है। तीन-चार दिन बाद शहर कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 जनवरी के बाद मौसम फिर करवट लेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
UP Weather Update After 20 years, mercury came down to 2 degrees Meteorological Department issued alert for ra
बारिश के आसार - फोटो : amar ulaja

विस्तार

कानपुर में ठंड के इस सीजन में तापमान लुढ़कने का रोजाना रिकॉर्ड बन रहा है। इस सीजन में दिन की अपेक्षा रात की सर्दी सबसे ज्यादा हांड़ कंपा रही है। एक दिन पहले 21 साल बाद इतनी ठंडक पड़ी थी, तो मंगलवार को 20 साल बाद रात का पारा 2.0 डिग्री पर आ गया।

विज्ञापन

24 घंटे के अंतराल में इसमें .6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जबकि आज के दिन का सामान्य निर्धारित तापमान 7.1 होना चाहिए। इसी तरह दिन का पारा धूप अच्छी निकलने की वजह से एक दिन पहले की तरह 18.4 डिग्री पर ही स्थिर रहा। यह आज के सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी से तापमान बढ़ने की जो स्थितियां दिख रहीं थीं, उसमें अब बदलाव आ गया है। अब रात में इसी तरह की शीतलहर 21 जनवरी तक चल सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

वहीं, दिन में धूप होने के बावजूद बर्फीली हवाओं से ठंडक बनी रहेगी। चंद्रेशखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से दिन में हवा की रफ्तार 2.5 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। इसलिए धूप से थोड़ी राहत है।

हालांकि शाम से लेकर रात के समय तक शीतलहर तेज हो गई है। ऐसे में खुले में आसमान से बरस रही बर्फ की वजह से लोगों को काफी दिक्कत आएगी। चेतावनी दी गई है कि रात के समय यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

विज्ञापन

20 में हिमालय पहुंचेगा बादलों का एक झोंका
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. पांडेय के अनुसार 20 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता हिमलाय क्षेत्र में शुरू हो जाएगी, जो 24 घंटे के बीच मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगी। यह दिल्ली पंजाब, हरियाणा राजस्थान के साथ कानपुर मंडल के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंचेगी।

इससे बारिश की संभावना बन रही है। महानगर और इसके आसपास आने में इसे अभी करीब पांच दिन का समय लग सकता है। बता दें कि बीते दिन कानपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज हुआ थ। इसके अलावा 13 जिलों में न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे रहा था।

आज के दिन का न्यूनतम पारा पिछले कुछ वर्षों में....

  • 2023 - 2.0
  • 2022 - 4.6
  • 2021 - 6.6
  • 2020 -13.6
  • 2019 - 4.2
  • 2018 - 6.8
  • 2017 - 8.4
  • 2016 - 4.3

  • 2015 -10.2
  • 2014 - 8.5
  • 2013 -12.4
  • 2012 -10.2
  • 2011 - 6.8
  • 2010 से 2005 के बीच 7.5 डिग्री से लेकर 8.2
  • 2004 - 6.5
  • 2003 -1.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed