{"_id":"5f19388e4159e738080fc1a0","slug":"up-water-filled-in-mahoba-district-hospital-priyanka-gandhi-attacked-cm-yogi-by-tweeting-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महोबा जिला अस्पताल में भरा पानी, प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट कर सीएम योगी पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महोबा जिला अस्पताल में भरा पानी, प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट कर सीएम योगी पर बोला हमला
Thu, 23 Jul 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
महोबा जिला अस्पताल में भरा पानी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के महोबा में भारी बारिश के बाद जिला अस्पताल में पानी भर गया है। प्रियंका गांधी ने जलभराव का वीडियो ट्वीट कर सीएम योगी पर निशाना साधा है। अस्पताल में जल भराव से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जिला चिकित्सालय का शायद ही ऐसा कोई कोना बचा हो जहां पानी न भरा हो। ऐसे में चिकित्सालय में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को इस स्थिति के कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महोबा जिला अस्पताल में जलभराव का वीडियो ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। प्रियंका ने लिखा है कि कोरोनाकाल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के जिला अस्पताल का ये हाल है।
बारिश के चलते जिला अस्पताल परिसर, ईमरजेंसी, वार्डों और महिला अस्पताल में दो-दो फुट पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वार्डों में जमीन पर लेटे तीमारदार पानी आने पर इधर-उधर भाग गए। हर साल बारिश में ईमरजेंसी और महिला अस्पता में पानी भर जाता है लेकिन आजतक प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा मरीज और तीमारदारों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि महोबा में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। नाले और नालियां उफना जाने से घरों और दुकानों में घुस गया। जिससे लोग घंटों पानी निकालते रहे। दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है। झमाझम बारिश के चलते जल निकासी न होने से सड़के तालाब बन गई। सड़कों पर दो-दो फिट पानी भर जाने से बाइक चालक जहां के तहां थम गए।

कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है। आपने बरेली, गोरखपुर के अस्पतालों में भी अव्यवस्थाओं की दशा देखी।
लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं के ऊपर बयान देने वाले सीएम की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है। pic.twitter.com/0KhzoogXwg— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 23, 2020