फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Two people killed over occupation of Balu Ghat

यूपी: बालू घाट पर कब्जे को लेकर दो लोगों की हत्या, वर्चस्व की लड़ाई में हुई फायरिंग, लगेगा गैंगस्टर

Thu, 28 May 2020 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 28 May 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
UP: Two people killed over occupation of Balu Ghat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के राजपुर में निर्बरी कछार गांव के यमुना नदी बालू घाट में गुरुवार को दिन दहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति घायल हुआ है। घाट में कब्जे को लेकर वर्चस्व की जंग में दोनों ओर से फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस लेनदेन का विवाद बता रही है। मरने वालों में एक सट्टी गांव और दूसरा जामू बिधून कानपुर का है।
विज्ञापन


भाग रहे हमलावरों की कार की टक्कर से होमगार्ड घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी और आईजी ने पड़ताल की। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। उनकी संपत्ति की जांच होगी। झांसी की पार्थ कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स कंपनी को ई-टेंडरिंग के माध्यम से छह दिसंबर 2018 को पांच साल के लिए निर्बरी कछार घाट बालू खनन के लिए आवंटन हुआ था।
विज्ञापन


कंपनी के प्रोपराइटर बसंत चतुर्वेदी हैं। उन्होंने घाट के संचालन की पॉवर ऑफ अटार्नी जहांगीरपुर सट्टी के नुरूल हसन उर्फ सैदा के नाम कर दी थी। नुरूल हसन के साथ सट्टी के गुलरेज फातमी, शाहदरा चुंगी आगरा के मनोज चौहान की आपसी हिस्सेदारी थी। पुलिस के अनुसार नुरुल हसन व मनोज के बीच लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ग्रामीणों के अनुसार नुरुल हसन व मनोज के बीच घाट पर कब्जे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। दोनों ही अपने तरीके से घाट का संचालन करना चाहते थे। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के लोग घाट पर जमा हुए। बहस के बाद मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हो गई। गोली लगने से नुरुल हसन के पक्ष से गुलरेज फातमी (35) व  मनोज के पक्ष से जामू बिधून कानपुर के ज्ञानेंद्र चौहान (45) की मौत हो गई।

मारपीट में आजाद नगर सिकंदरा का दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजपुर पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद हमलावर कारों से भाग रहे थे। सट्टी के पास हमलावरों की कार ने कथरी निवासी होमगार्ड संदीप को टक्कर मार दी। घायल होमगार्ड को राजपुर पीएचसी से उपचार के बाद घर भेजा गया है।

घटना की जानकारी पर आईजी मोहित अग्रवाल व एसपी अनुराग वत्स पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। दो कारों में सवार पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। आईजी ने कहा कि कई बिंदुओं पर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed