{"_id":"610d0b985f9f345ed734922d","slug":"up-two-innocent-people-died-due-to-snake-bite-in-the-flour-of-jalaun-the-family-members-got-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जालौन के आटा में सर्पदंश से दो मासूमों की मौत, रो-रोकर परिजन हुए बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जालौन के आटा में सर्पदंश से दो मासूमों की मौत, रो-रोकर परिजन हुए बदहवास
Fri, 06 Aug 2021 03:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Aug 2021 03:45 PM IST
सार
गुरुवार की रात को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा निवासी पहलाद पाल की बिटिया रीना (6) अपनी बड़ी बहन राजबति (9) के साथ सो रही थी। तभी रात में पेड़ से उतरे सांप ने दोनों को काट लिया। इससे दोनों बेहोश हो गई।
विज्ञापन
मासूमों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन के आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में सांप के काटने से दो सगी बहनो की मौत हो गई। इससे परिजनों में मातम छा गया सुबह घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बहनें गुरुवार की रात को एक साथ सो रही थी।
जिन्हें एक ही सांप ने डसा था जिसे ग्रामीणों ने मार गिराया। गुरुवार की रात को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा निवासी पहलाद पाल की बिटिया रीना (6) अपनी बड़ी बहन राजबति (9) के साथ सो रही थी। तभी रात में पेड़ से उतरे सांप ने दोनों को काट लिया। इससे दोनों बेहोश हो गई।
किसी काम के लिए जागे परिजनों ने जब सांप को उनके पास बैठा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपड़ोस वालो की मदद से सांप को मार् दिया और दोनों बच्चियों को निजी गाड़ी से उरई अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को झांसी रेफर कर दिया। झांसी जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह सुनकर परिजन बदहवास हो गए। मौत कि खबर जब घर पहुंची तो मातम छा गया। सुबह ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटियों की मौत से वह बहुत गहरे सदमे है। उसके दो बेटे भी हैं। नरेश (8) और पंकज (5) वर्ष का है।